बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे कुछ वक्त पहले जियो धन धना धन में सुनील ग्रोवर के साथ नजर आई थीं। हाल ही में शिल्पा शिंदे सलमान खान के गेम शो ‘दस का दम’ में नजर आईं। जी हां, इस शो में एक्टर से पॉलिटीशियन बने कमल हसन भी अपनी हाजिरी देने पहुंचे। कमल हासन और शिल्पा शिंदे के अलावा शो में सलमान खान के साथ करण पटेल भी नजर आए। शिल्पा शिंदे ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये खबर शेयर की है। वहीं टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी करण पटेल ने भी अपने सोशल अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सलमन खान उनके साथ नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में कैप्शन देते हुए करण सलमान को धन्यवाद कहते हैं। बता दें, दस का दम एक पॉपुलर इंटरनेशनल रिएलिटी शो पर बेस्ड है। यह शो साल 2008 में ऑनएयर हुआ था। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस शो के 2 सीजन सुपरहिट साबित हुए थे। इस बार का शो भी हिट जा रहा है। शो दस का दम के इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। सलमान कंटेस्टेंट्स के साथ अपने ही अनोखे अंदाज में इस शो को खेलते और खिलाते हैं।
https://twitter.com/ShindeShilpaS/status/1019174868091273216?
बता दें, कमल हासन इस शो में अपनी अपकमिंग फिल्म विश्वरूपम 2 को प्रमोट करते नजर आए। यह तमिल फिल्म हिंदी और तेलुगू में भी डब की गई है। फिल्म को कमल हसन लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कमल हसन के साथ राहुल बोस, पूजा कुमार और एंड्रिया जेरेमियाह भी हैं। हासन के अलावा पूजा भी सलमान खान के शो दस का दम में गेस्ट बन कर पहुंचे थे।