सांवरिया फिल्म याद है आपको, जी हां वही फिल्म जिससे रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन इस फिल्म से बॉलीवुड को दो नए सितारे मिले थे। अगर आप ये सोचते हैं कि ये रणबीर कपूर की पहली फिल्म थी तो बता दें कि यह उनकी पहली नहीं बल्कि दूसरी फिल्म थी। जी हां हाल ही में सामने आया है कि रणबीर सावरिया से पहले एक शॉर्टफिल्म में नजर आए थे। यह शॉर्ट फिल्म रणबीर को दोस्त अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी। 2006 में बनी इस फिल्म का नाम इंडिया 1964 था। यह फिल्म स्टूडेंट्स ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म रणबीर के साथ शरद सक्सेना भी थे।

यह फिल्म एक इंटेंस फिल्म थी, जिसमें रणबीर एक जेल से भागने की कोशिश कर रहे थे। शरद एक पुलिस वाले थे और रणबीर उनके बेटे थे। फिल्म में रणबीर को अपने ही पिता की कैद से भागना था। फिल्म में एक सिचुएशन आती है जब दोनों में बात होती है। अब पुलिस वाला अपने ही बेटे पर गोली चलाता है या उसे भागने देता है, ये तो देखने पर ही पता चलेगा। बता दें कि फिलहाल रणबीर कपूर फिल्म ए दिल है मुश्किल के साथ में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ एश्वर्या राय भी हैं। फिल्म में उनके और एश्वर्या के लव सीन हाल ही में चर्चा का विषय बने हुए थे। खबर थी कि बच्चन फैमिली को  इन सीन्स पर आपत्ति थी। इससे पहले कि आप रणबीर को एश्वर्या के साथ रोमांस करते देखें, देखिए उनकी पहली फिल्म।