रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इसे दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स ने भी सराहा है। लेकिन हाल ही में करण जौहर ने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से डिलीट किया हुआ गाना शेयर किया। इस गाने का नाम एन इवनिंग इन पेरिस है। इसे फिल्म के फाइनल ड्राफ्ट से हटा दिया गया था। वीडियो में रणबीर और अनुष्का गाने को गाते हुए दिख रहे हैं। पेरिस की सड़को पर घूमते हुए दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। यह गाना आपके दिल में भी यकीनन जगह बना लेगा। करण ने इसे शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा ये रहा ऐ दिल है मुश्किल से डिलीट किया हुआ गाना। आप लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद, सेलिब्रेट करते रहिए।
Movie Review- प्यार, दोस्ती, रोमांस और एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन पैकेज है ‘ऐ दिल है मुश्किल’
बता दें कि गोवा के पुलिस महानिदेशक मुक्तेश चंदर ने ट्विटर पर लोगों से करण जौहर की हालिया फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का बहिष्कार करने की अपील की है। मुक्तेश चंदर ने यह अपील इसलिए की है क्योंकि इस फिल्म महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का कथित तौर पर अपमान किया गया है। दरअसल गोवा के डीजीपी मुक्तेश चंदर फिल्म के एक संवाद से दुखी हैं, जिसमें रफी के गायन की तुलना रोने से की गयी है। फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनेता रणबीर कपूर से कहती हैं, ‘मोहम्मद रफी? वो गाते कम, रोते ज्यादा थे ना?’
https://twitter.com/karanjohar/status/794554812473876480
गौरतलब है कि महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने फिल्म के इस संवाद को लेकर आपत्ति प्रकट की है। शाहिद ने कहा, ‘यह बहुत ही अपमानजनक है। मुझे करण जौहर पर शर्म आ रही है। मुझे उनसे यह उम्मीद नहीं थी। मेरे पिता ने करण जौहर के पिता यश जौहर के लिए गीत गाए और अब उन्होंने यह किया है। मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है।’ यह फिल्म पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के इसका हिस्सा होने के कारण पहले ही विवादों में रह चुकी है।
