ऐ दिल है मुश्किल देखने के बाद आमिर ने रणबीर को दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’’ को एक बेहतरीन फिल्म बताया है। इतना ही नहीं वह फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग से बहुत काफी प्रभावित हुए हैं। उन्हें रणबीर का काम इतना पसंद आया कि कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता करार दे दिया। आमिर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘‘जरूरी देखनी’’ चाहिए। 51 साल के एक्टर ने ट्वीट किया, ‘‘अभी अभी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखी। ये मुझे काफी पसंद आई। करण ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का ने शानदार अभिनय किया है। रणबीर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं।’’ अनुष्का और ऐश्वर्या ने बेहतरीन काम काम किया है। इससे पहले शनिवार की शाम को अनुष्का शर्मा, करण जौहर और रणबीर कपूर ने आमिर की दीवाली पार्टी अटैंड की थी।

Movie Review- प्यार, दोस्ती, रोमांस और एंटरटेनमेंट का एक बेहतरीन पैकेज है ‘ऐ दिल है मुश्किल’

ऐ दिल है मुश्किल की कास्ट काफी खुश है कि उनकी फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है। इसे इंडस्ट्री के लोगों ने भी काफी सराहा है। तीन दिनों में फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। बता दें कि सुपरस्टार आमिर खान ने कहा कि काश मैं सिनेमा के गोल्डन पीरियड 1960 में पैदा हुआ होता। उस समय जब महान के आसिफ, गुरु दत्त जैसे स्टार फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद थे। 51 साल के एक्टर ने कहा कि उस समय के फिल्म निर्माताओं ने देश में खलबली मचा दी थी और साथ ही कला को दूसरे चरण में लेकर गए।

https://twitter.com/aamir_khan/status/792396167854317572?ref_src=twsrc%5Etfw

 

https://twitter.com/aamir_khan/status/792396296820850688?ref_src=twsrc%5Etfw

1960 का दशक बहुत उम्दा था। उस वक्त लोग सामाजिक उथल-पुथल, स्वतंत्रता संग्राम, देश विभाजन जैसी परिस्थितियों में जी रहे थे। इसी वजह से उस समय की पूरी पीढ़ी काफी क्रिएटिव थी। साहिर लुधियानवी, मजरूह सुल्तानपुरी जैसे लेफ्ट विंग की ओर झुकाव वाले लोग थे। आमिर ने कहा मेरी ख्वाहिश है कि मैं उस समय पैदा हुआ होता। महबूब खान साहेब, के. आसिफ, गुरु दत्त… ये सभी उस समय की सामाजिक उथल-पुथल से गुजरे थे। मुझे लगता है कि वो हिंदी सिनेमा का गोल्डन पीरियड था।