सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा रिलीज हो चुकी हैं। इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए सोनाक्षी ने खूब मेहनत की। वहीं हाल ही में सोना के पापा और बॉलीवुड एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद अपने करियर में इस तरह का एक्शन नहीं किया है।
फिल्म की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, कई दिनों बाद ऐसी फिल्म देखी है जिसमें एंटरटेमेंट है, ग्रिपिंग है, इमोशन है, एक्शन की इंतेहा है। पहली बार वन वुमेन आर्मी सोनाक्षी सिन्हा इसमें उभर कर आई हैं। ये सब मैं पिता के तौर पर नहीं कह रहा हूं। बल्कि एक एक्सपीरियंस्ड कलाकार के तौर पर कह रहा हूं। जीवन में किसी फिल्म में, मैंने करीब 250 से ज्यादा फिल्में कीं लेकिन किसी फिल्म में मैंने भी ऐसा एक्शन कभी नहीं किया। आज मैं कह सकता हूं कि सोनाक्षी सिन्हा एक योग्य बाप की योग्य बेटी हैं।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा 2 सिंतबर को पर्दे पर आई है। इस फिल्म में सोना ने एक स्मॉल टाउन गर्ल का किरदार निभाया है। जो महिलाओं के खिलाफ किसी भी जुर्म या किसी भी तरह के गलत काम को बर्दाश्त नहीं कर पाती। उसका गुस्सा इस हद तक बढ़ जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। इस फिल्म में डायेरक्टर अनुराग कश्यप ने बतौर एक्टर काम किया है। अनुराग फिल्म में एक करप्ट पुलिस अफसर के रोल में हैं। फिल्म में सोनाक्षी का एक्शन देखने लायक है। वहीं अनुराग कश्यप की दमदार एक्टिंग आपको उनका फैन बना देगी।
https://dai.ly/x4rhvep
