एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। एक्टर्स के फोटोशूट की तस्वीरें कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तस्वीरें के सामने आने के बाद फैन्स दोनों को एक-दूसरे से शादी करने की सलाह देने लगे थे। हाल ही में परिणीति ने अर्जुन कपूर को शादी को लेकर ट्रोल करने की कोशिश की। जिसके बाद एक्टर ने परिणीति को भी बेहद मजेदार जवाब दिया।
दअरसल, परिणीति चोपड़ा ने एक आर्टिकल को अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसकी हेडलाइन है- परिणीति-अर्जुन के रेड-हॉट मैगजीन शूट के बाद, फैन्स देने लगे स्टार्स को शादी की सलाह। एक्ट्रेस ने आर्टिकल के संग कैप्शन लिखा- ‘ओह नहीं, देखो अर्जुन कपूर, कृपया दूर रहें क्योंकि मेरे पास तारीख नहीं है। कृपया मेरे मैनेजर से बात करें।’ जिसके बाद अर्जुन कपूर ने परिणीति को रिप्लाई देते हुए लिखा- ‘छोकरा जवान है लेकिन शादी के लिए कोई जल्दी नहीं है। परिणीति कृपया आप इंतजार करें जबतक सही उम्र नहीं आती और मैं अपने विकल्पों पर विचार करता हूं।’
Oh nooo sheeeeee Arjun Kapoor please excuse me I dont have dates .. please contact my manager @arjunk26 https://t.co/7JMKU3cQ7H
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) September 3, 2018
This chokra is jawaan and in no hurry to get married…. @ParineetiChopra pls wait While I age gracefully and consider my options… https://t.co/ixIk04Me7V
— arjunk26 (@arjunk26) September 3, 2018
करियर की बात करें तो परिणीति और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ है। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने के कारण दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। परिणीति और अर्जुन दोनों ने ही साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अर्जुन को आखिरी बार साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुबारकां’ में देखा गया था। वहीं परिणीति बीते साल रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में नजर आई थीं।