बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार को दादासाहेब फाल्के अवार्ड-2015 से नवाजा जाएगा। यह सम्मान सिनेमा में उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने सुपरहिट फिल्में क्रांति, वो कौन थी, पूरब और पश्चिम, रोटी-कपड़ा और मकान में काम किया है। साल 1992 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया था। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़ा सम्मान पाने वाले कुमार 47वें अभिनेता होंगे। पिछले साल यह सम्मान शशि कपूर को दिया गया था।
कुमार का जन्म अविभाजित भारत के एबटाबाद में हुआ था। उनका बचपन का नाम हरिकृष्ण गिरी स्वामी था। 1960 में कांच की गुड़िया से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले कुमार ने शुरुआत में रोमांटिक हिरो की भूमिकाएं निभाई। उसके बाद उन्होंने देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय और निर्देशन करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उनके प्रशंसकों उन्हें भारत कुमार के नाम से पुकारना शुरु कर दिया।