सुपरस्टार सलमान खान के करियर में फिल्म ‘दबंग’ मील का पत्थर साबित हुई थी। साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म पहले सलमान नहीं बल्कि अरबाज़ खान को ऑफर हुई थी। बाद में अरबाज़ खान ने एक्स-वाइफ मलाइका अरोड़ा को इसका प्रोड्यूसर बनाया था। लेकिन इसके 7 साल बाद मलाइका और अरबाज़ के रिश्ते से जुड़ी हुई ऐसी खबर सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। साल 2017 में मलाइका और अरबाज़ ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में अरबाज़ खान से एक ऐसा सवाल पूछा था कि वो फ्लैशबैक में चले गए थे और बताया था कि उन्होंने अपनी शादी बचाने के लिए पूरा प्रयास भी किया था। अरबाज़ खान से करीना ने पूछा था, ‘सोशल मीडिया पर किसी ने कहा है कि तलाक के बाद अरबाज़ खुला सांड हो गया है। मुझे इस बारे में नहीं पता है।’ इसके जवाब में अरबाज कहते हैं, ‘अब 21 साल का रिलेशनशिप खत्म हुआ और इसकी बातों में सच्चाई भी है इसलिए मुझे ये सवाल बुरा भी नहीं लगा।’

अरबाज़ आगे कहते हैं, ‘एक टाइम आ गया था जब मैं अपनी शादी को बचाने के लिए बहुत प्रयास कर रहा था। इसमें अकेला मैं ही नहीं था। मलाइका ने भी इसका बहुत प्रयास किया। एक समय पर जाकर मुझे लगा था कि अब कुछ नहीं हो सकता और हम दोनों को अपने जीवन में आगे बढ़ जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है मैं बिल्कुल खुला सांड जैसा हो गया था। लेकिन इसके सवाल में कुछ सच्चाई तो है कि मैं ऐसा सोच रहा था।’

बेटे को बताना बहुत मुश्किल था: अरबाज ने बताया था, ‘हमारे घर का माहौल लगातार खराब हो रहा था। मेरा बेटा लगातार उस माहौल में रह रहा था तो उसे ऐसी चीजों के बारे में बताना कोई मुश्किल नहीं था। लेकिन कई बार आपको ऐसे फैसले लेने होते हैं। जिससे दो लोगों का जीवन बेहतर हो सकता है। मैंने अपने बेटे के लिए कभी कोई लड़ाई नहीं लड़ी। क्योंकि मेरा मानना है कि एक मां ही अपने बेटे का पालन-पोषण अच्छे से कर सकती है। कहते हैं न कि बच्चों को पहले से ही सब पता होता है तो मेरे बेटे के साथ भी ऐसा ही हुई था।’

बता दें, साल 1998 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी हुई थी। कभी दोनों की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल्स में होती थी। लेकिन 2017 में अचानक दोनों अलग हो गए थे। अभी मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।