बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अभी अभिषेक फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। दोनों कई खास मौकों पर साथ नज़र आते हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड के पावर कपल्स में होती है। अभिषेक ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय से उनकी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया था।
अभिषेक ने बताया था कि जब ऐश्वर्या राय से वह पहली बार मिले थे तो कमजोर एक्सेंट की वजह से वह उनकी बात नहीं समझ पाई थीं। ये मुलाकात दोनों की शादी से कई साल पहले हुई थी। तब तक अभिषेक ने साल 2000 में बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया था। अभिषेक ने बताया कि उन्हें एक बार स्विजरलैंड में पिता के पीछे भेजा गया था। उन्होंने याद किया कि जब वह पहली बार ऐश्वर्या से मिले थे।
अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता’ में प्रोडक्शन बॉय का काम कर रहे थे और उन्हें स्विजरलैंड लोकेशन स्काउट के लिए भेजा गया था। उस दौरान अभिषेक बच्चन भी अपनी फिल्म ‘और प्यार हो गया’की शूटिंग कर रहे थे। यहां वह अभिषेक बच्चन के साथ एक ही लोकेशन पर थे और उन्होंने डिनर के लिए अभिषेक को बुलाया भी था। यह ऐश्वर्या राय की पहली हिंदी फिल्म थी, यहीं पर पहली बार अभिषेख और ऐश्वर्या की मुलाकात भी हुई थी।
उन्होंने बताया, ‘जब भी वह उनसे इस बारे में बात करते थे तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देती थीं- मुझे तुम्हारा एक भी शब्द समझ में नहीं आ रहा है। क्योंकि मैं इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल का बच्चा था और उसके बाद मैं बोस्टन चला गया था। उस समय मेरा बात करने का लहजा काफी अलग था। मैं जब भी उनसे बात करता था तो वह मेरी बात नहीं समझ पाती थीं। मेरे पिता ने मुझे करियर शुरू करने से पहले हिंदी सीखने की सलाह दी थी। क्योंकि बॉलीवुड में फिल्में करने से पहले हिंदी आना बहुत जरूरी होता है।’
अभिषेक बच्चन ने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पिता के मुश्किल समय में मदद करने के लिए भारत वापस लौट आए थे। उस समय उनका परिवार आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहा था। उनके पिता के लिए वह बहुत मुश्किल समय था और ऐसे समय में उन्हें परिवार की सहायता की बहुत जरूरत थी। यही वजह थी कि उन्होंने भारत वापस आने का फैसला किया था।