बॉलीवुड एक्टर आदर जैन इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म कैदी बैंड हाल ही में रिलीज हुई है। वह कपूर खानदान से नाता रखते हैं। रिश्ते में वह रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन लगते हैं। जानते हैं उन्होंने टीनएज में ही किस किया था।
आदर जैन, रीजा जैन और मनोज जैन के सबसे छोटे बेटे हैं। रीमा राज कपूर की बेटी हैं। मतलब आदर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे कलाकारों के कजिन हैं। कैदी बैंड में डेब्यू से पहले वह ‘हैपी न्यू ईयर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
एक मैग्जीन इंटरव्यू में उनसे फर्स्ट किस से जुड़ा सवाल किया गया। इस पर हंसते हुए बोले, “स्कूल में मैं बेहद शर्मीला था। लेकिन सब समझते थे कि लड़कियां मेरे पास रहती हैं। मैं भी इसको लेकर हेकड़ी दिखाता था। पहली बार मैंने किस किया था तो मैं केवल 15 साल का था। वह किस मैंने सीढ़ियों पर लिया था।”
आदर की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करे, इसके लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर और करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने उनकी फिल्म और उन्हें सपोर्ट करते नजर आए थे।
