क्विक रिव्यू ‘ए जेंटलमैन’: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म ‘ए जेंटलमैंन’ इस शुक्रवार यानी 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं जैकलीन फर्नांडिस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में सिद्धार्थ गौरव और ऋषि का रोल निभा रहे हैं। गौरव बहुत ही सीधा साधा और जेंटलमैन टाइप का लड़का है। उसके पास सब कुछ है, वह लाइफ में पूरी तरह से सेटल है। वहीं उसकी लाइफ में कोई लड़की नहीं हैं। तभी जैकलीन उसकी लाइफ में आती है। लेकिन जैकलीन को गौरव से प्रॉब्लम है। वहीं ऋषि गौरव के ठीक अपोजिट है।

गौरव बहुत सीधा और सॉल्व किस्म का इंसान है, यही लड़की की दिक्कत है। उसे अपनी लाइफ में मसालेदार हीरो चाहिए। तभी एंट्री होती है ऋषि की। ऋषि मारधाड़ करने वाला लड़का है। वहीं उसके पीछे एक कर्नल भी लगा हुआ है। फिल्म में आपको एक्टर सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे। सुनील इस दौरान कर्नल की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स तब आते हैं जब एक बड़े फेर बदल के दौरान ऋषि गौरव की जगह पर आ ठहरता है। इस दौरान जैकलीन के मन की भी हो जाती है। आगे क्या होता है इसके लिए फिल्म देखना जरूरी है।

फिल्म में सिद्धार्थ खूब सारे एक्शन ड्रामा के बीच फाइट करते हुए नजर आएंगे वहीं जैकलीन फिल्म में पोल डांस करती हुई दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए दोनों एक्टर्स ने बहुत मेहनत की है। इस फिल्म में काफी समय बाद दर्शकों को सुनील शेट्टी देखने को मिलेंगे। अभी तक शेट्टी के किरदार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन फिल्म की रिलीज से कुछ दिनों पहले निर्माताओं ने सुनील के किरदार के बारे में कुछ जानकारी दी सभी लोग सोच रहे होंगे कि एक्टर का आखिर फिल्म में क्या रोल है।

ए जेंटलमैन के को-डायरेक्टर राज निधिमोरु ने हाल ही में सुनील के किरदार से थोड़ा सा पर्दा उठाया है। राज ने कहा- हम उन्हें फिल्म में लेना चाहते थे और मुझे उनका किरदार काफी पसंद है। उन्होंने पिछले कुछ समस से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो वे काफी एक्साइटिड दिखे और उन्होंने कहा कि वो ऐसी ही स्क्रिप्ट का हिस्सा बनना चाहते थे। वो एक कर्नल हैं लेकिन सक्रिय वाले नहीं और वो ऋषि को ढूंढ रहे हैं।