सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके चलते आए दिन कुछ न कुछ वह ट्विटर पर पोस्ट करते ही रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो एक शादी समारोह की है, जिसमें दुल्हन पहले दूल्हे को वरमाला पहनाती है। लेकिन जब बारी दूल्हे की आती है, तो दूल्हा कुछ ऐसा कर देता है जिससे वहीं खड़े दुल्हन पक्ष के सब लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल वीडियो में दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला डालती है।
फिर दूल्हे की बारी आती है। वह भी गले में माला डालने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन तभी दूल्हा वरमाला दुल्हन के गले के बजाय दुल्हन के ही पास खड़ी लड़की के गले में डाल देता है। यह देख सभी लोग चौंक जाते हैं। वहीं दूल्हा पक्ष के लोग तालियां बजाने लगते हैं। इसी वीडियो को अमिताभ बच्चन ने शेयर करते हुए कैप्शन दिया। कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘हाहाहा… बाद में परिणाम क्या?’ वीडियो देखने के बाद अमिताभ सवाल भी करते हैं कि इसके बाद क्या हुआ? परिणाम क्या?
hahahahaha … लेकिन बाद में परिणाम क्या https://t.co/0Bfr0SJpVY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 27, 2018
बता दें, जल्द ही अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में ऋषि कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की यह फिल्म 4 मई को सिनेमाघरों में आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया। पोस्टर में ऋषि कपूर एक बड़े से अंडे में से बाहर निकल रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्चन अंडे के एक तरफ खड़े हैं।
T 2756 –
HATCH the egg and be the first one to CATCH the trailer of 102 Not Out! #HatchThe102NotOutTrailer https://t.co/r6lsPeTymK @chintskap @umeshkshukla @SonyPicsIndia #TreeTopEntertainment pic.twitter.com/vWYAEpcCX0— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 27, 2018


