बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चे होते रहते हैं। वहीं काफी दिनों से दोनों स्टार्स की शादी के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इसके चलते खबरे हैं कि दोनों स्टार्स जल्द ही शादी कर सकते हैं। दीपिका और रणवीर हमेशा एक दूसरे को उनके काम के लिए सपोर्ट करते और तारीफें करते नजर आते हैं। कभी रणवीर दीपिका की तस्वीरों पर कमेंट करते नजर आते हैं तो कभी वह मीडिया के सामने उन्हें जी भर कर बिना आंख झपकाए देखते रहते हैं। इधर, दीपिता भी रणवीर के सोशल अकाउंट पर कमेंट करती देखी गई हैं। कुछ वक्त पहले दीपिका ने रणवीर के एक पोस्ट पर ‘मेरा’ लिखा था।
अब रणवीर ने एक बार फिर खूबसूरत दीपिका को उनके काम और उनकी सफलता के लिए प्रोत्साहित किया है। रणवीर दीपिका की तारीफ करते हुए उन्हें क्वीन कहते हैं। दरअसल, दीपिका को टाइम्स मेगजीन द्वारा सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले 100 लोगों में से एक चुना गया है। इसके चलते दीपिका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है। दीपिका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- क्या सम्मान मिला है। दीपिका के इस पोस्ट पर रणवीर कमेंट करते हैं। रणवीर लिखते हैं-‘क्वीन’।
https://www.instagram.com/p/BhwicAfhkWR/?
यह जानने के बाद दीपिका के चाहने वालों ने दीपिका की खूब तारीफें कीं। दीपिका के फैन्स ने लिखा- दीपिका तुम ये डिजर्व करती हो। लव यू, वहीं रणवीर के कमेंट पर दीपिका के एक फैन ने लिखा रणवीर यू आर अ किंग।