भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज यानी 3 फरवरी को एक पदयात्रा करने के लिए यूपी के मेरठ गए। वहां उन्होंने कुछ देर तो लोगों को संबोधित किया। लेकिन पदयात्रा को वहीं रोक दिया। अमित शाह ने अपने पद यात्रा के कार्यक्रम को मेरठके कारोबारी अभिषेक की हत्या के विरोध में रद्द किया। गुरुवार को लुटेरों में एक कारोबारी की गोलीमार कर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 11 फरवरी को है। चुनाव के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है। कांग्रेस को 105 सीटें मिली हैं। बसपा भी कड़ी टक्कर देने की कोशिश में है।