पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। वह चार फरवरी को हो रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह से मुकाबला करेंगे। 71 साल के सिंह शनिवार शाम यहां शिअद में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे। बादल ने कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने विश्वास जताया था कि वह पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। शुक्रवार को जब संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदर सिंह से उनके खिलाफ जनरल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि पहली बार होगा कि एक कैप्टन जनरल को हराएगा। वहीं जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत।
पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जनरल जेजे सिंह
जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत।
Written by भाषा
चंडीगढ़

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा Punjab Assembly Elections 2017 समाचार (Punjabassemblyelections2017 News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 08-01-2017 at 02:37 IST