पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। वह चार फरवरी को हो रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह से मुकाबला करेंगे। 71 साल के सिंह शनिवार शाम यहां शिअद में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे। बादल ने कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने विश्वास जताया था कि वह पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। शुक्रवार को जब संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदर सिंह से उनके खिलाफ जनरल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि पहली बार होगा कि एक कैप्टन जनरल को हराएगा। वहीं जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत।