WBJEE Result 2024 declared Today Date and Time: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) आज यानी 6 जून, 2024 को WBJEE Result 2024 को जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वह परिणाम जारी होने के बाद WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।

WBJEE Result 2024: कब और कितने बजे जारी होंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड आज ( जून 2024) की शाम 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों को जारी करेगा। इन नतीजों की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर 4 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से उम्मीदवार अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

WBJEE Result 2024: कब आयोजित हुई थी परीक्षाएं

WBJEE परीक्षा का आयोजन, 28 अप्रैल, 2024 को किया गया था और इस परीक्षा को दो शिफ्ट में रखा गया था। पहली शिफ्ट में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेपर 1 (गणित) और दूसरी शिफ्ट में दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक पेपर 2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान) को आयोजित किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद WBJEE की प्रोविजनल आंसर-की 6 मई को जारी की गई थी और इसके बाद 9 मई को आपत्ति विंडो को बंद कर दिया गया था।

WBJEE Result 2024: वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्ट ?

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2024 जारी होने के बाद रैंक कार्ड की जांच करके उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताई गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस फॉलो करनी होगी।

स्टेप 1. सबसे पहले WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद WBJEE Result 2024 रैंक कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक पर क्लिक करने पर एक एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4. जानकारी सबमिट करने के बाद सामने खुले रैंक पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।