पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने उप-निरीक्षक पदों के लिए पश्चिम बंगाल एसआई एडमिट कार्ड 2025 (WB SI Admit Card 2025) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को Physical Measurement Test (PMT) और Physical Efficiency Test (PET) में शामिल होना है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in
से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथि
पश्चिम बंगाल पुलिस एसआई के लिए PMT और PET टेस्ट 17 नवंबर 2025 से शुरू होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर प्रवेश पाने के लिए अपने एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जानी होगी।
WB SI Admit Card 2025 कैसे करें डाउनलोड ?
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर “WB SI Admit Card 2025 for PET, PMT” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
स्टेप 4. “Submit” पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड को जांचें और डाउनलोड करें।
स्टेप 6.भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कौन होंगे शामिल
पश्चिम बंगाल पुलिस एसआई की लिखित प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) पास कर चुके उम्मीदवार ही, PET और PMT में शामिल होने के पात्र हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1131 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से 7 अप्रैल 2024 तक चली थी।
उम्मीदवार अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए WB Police की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Direct Link to Download West Bengal Police SI PET PMT Admit Card 2025
