पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। नतीजे सुबह 9 बजे जारी किए गए। अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाट्स पर चेक कर सकते हैं। Madhyamik Result 2018, रिजल्ट आप www.wbbse.org, http://www.indiaresults.com और http://www.examresults.net पर चेक कर सकते हैं। Madhyamik Result 2018 के अपने स्कोर्स देखने के लिए किसी भी एक वेब पोर्टल पर लॉगिन करें। ‘WBBSE Madhyamik results 2018’ या ‘WBBSE 10 results 2018’ टाइटिल के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर सबमिट करें। रिजल्ट आपके सामने होगा। चाहें तो डाउनलोड कर रिजल्ट प्रिंट कर लें। वहीं नतीजे आप एसएमएस से भी देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स – WB10<space>ROLL NUMBER- टाइप कर 56263 पर भेजें। स्कोर्स आपके फोन पर होंगे।

वहीं स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉइड और iOS यूजर्स अपने स्मार्टफोन की ऐप्लिकेशन स्टोर में जाकर संबंधित रिजल्ट ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना रोल नंबर रजिस्टर कराएं। नतीजे जारी होने पर आपको रिजल्ट अलर्ट मिलेगा। स्टूडेंट्स को उनकी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट्स स्कूल्स से ही मिलेंगे। इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 11,02,921 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

BSEB 12th Result 2018 LIVE UPDATES: थोड़ी देर में जारी होंगे बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे, यहां देखें

www.wbresults.nic.in, WBBSE 10th Result 2018, Madhyamik Result 2018 West Bengal LIVE! Check Marks at www.wbbse.org, Pass Percentage and Merit List

Live Blog

WB Madhyamik Result 2018, WBBSE 10th Result 2018 LIVE UPDATES:

11:29 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Madhyamik 10th results 2018, ये हैं टॉपर

689 नंबरों के साथ संजीबनी देबनाथ ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर सरशेन्दु साह रहे हैं। शाह के 688 नंबर आए हैं। तीसरे नंबर पर मयूरक्षी साह हैं। मयूरक्षी के 687 नंबर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ही निलब्जा दास हैं। निलब्जा के भी 687 नंबर हैं। इसके अलावा मरिनमोय मोंडल भी तीसरे नंबर पर ही हैं। मरिनमोय के भी 687 नंबर ही हैं।

10:51 (IST)06 Jun 2018
सीएम ममता बनर्जी ने पास होने वाले स्टूडेंट्स को दी बधाई
10:35 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik results 2018, SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट आप SMS पर भी देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स – WB10<space>ROLL NUMBER- टाइप कर 56263 पर भेज सकते हैं और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए चार्ज देना होगा।

10:23 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Madhyamik 10th Result 2018, वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

10:08 (IST)06 Jun 2018
WBBSE 10th results 2018, टॉप 10 की लिस्ट में 56 स्टूडेंट्स

इस बार की टॉपर्स की लिस्ट खास है। इस बार टॉप 10 की लिस्ट में 56 स्टूडेंट्स हैं। वहीं संजीबनी देबनाथ ने टॉप किया है। संजीबनी के 689 नंबर आए हैं।

09:49 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik 10th results 2018, संजीबनी देवनाथ ने किया टॉप

पश्चिमी बंगाल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल संजीबनी देवनाथ ने टॉप किया है। संजीबनी के 689 नंबर आए हैं। संजीबनी सुनीती एकेडमी, कूचबिहार की स्टूडेंट हैं।

09:43 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik results 2018: 8,99,564 स्टूडेंट्स पास

इस बार करीब 9 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल 8,99,564 स्टूडेंट्स वेस्ट बंगाल 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुए हैं। रिजल्ट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से देखने की व्यवस्था की गई है।

09:32 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik results 2018, 85.49% रहा रिजल्ट

इस साल का रिजल्ट 85.49% फीसदी रहा है। वहीं पिछले साल की तुलना में इस साल कुछ कम रहा है। वहीं ईस्ट मिदनापुर जिला टॉप पर रहा है।

09:25 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik 10th results 2018, ये जिला रहा टॉपर

इस साल ईस्ट मिदनापुर जिला टॉप पर रहा है। यहां का रिजल्ट 96.13 फीसदी रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर वेस्ट मिदनापुर रहा है और तीसरे नंबर पर कोलकाता रहा है।

09:00 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik Result 2018, SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट आप SMS पर भी देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स – WB10<space>ROLL NUMBER- टाइप कर 56263 पर भेज सकते हैं और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए चार्ज देना होगा।

09:00 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik Result 2018, SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट आप SMS पर भी देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स – WB10<space>ROLL NUMBER- टाइप कर 56263 पर भेज सकते हैं और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए चार्ज देना होगा।

08:50 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik Result 2018, यहां देखें रिजल्ट ऑनलाइन

नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और आप उन्हें ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए आपको http://www.wbbse.org पर विजिट करना होगा। इसके अलावा http://www.indiaresults.com और http://www.examresults.net पर भी नतीजे देख सकते हैं।

08:37 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik Result 2018, बोर्ड का इतिहास

वेस्ट बंगाल बोर्ड का उद्घाटनपश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन 1951 में स्थापित हुआ। इसकी स्थापना पश्चिम बंगाल एक्ट 1950 के तहत की गई। बोर्ड का उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल के एन काटजू ने 3 मई 1951 को किया था।

08:29 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik Result 2018, मोबाइल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

आप मोबाइल पर एसएसएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। WB Madhyamik Result 2018 मोबाइल पर देखने के लिए WB10<स्पेस> अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज दें।

08:24 (IST)06 Jun 2018
आज आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं इंटर साइंस, इंटर कॉमर्स, इंटर आर्ट्स का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। नतीजे http://www.biharboard.ac.in पर जारी किए जाएंगे।

08:21 (IST)06 Jun 2018
Madhyamik result 2018, इस भाषा में भी मिल सकती है मार्कसीट

रिजल्ट की घोषणा होने के बाद विद्यार्थी उसी दिन विद्यार्थी अपने अपने स्कूल से अपनी मार्कशीट भी ले सकेंगे। इस बार पहली बार परीक्षा संथाली (ओल चिकी) स्क्रिप्ट में भी लिखे जा सकते थे। इस बार 832 विद्यार्थियों ने इस स्क्रिप्ट में परीक्षा दी।

08:16 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Result 2018, 9,80,355 ने दिया एग्जाम

इस साल की 10 वीं की परीक्षा में कुल 11,02,921 छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था जबकि 9,80,355 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे थे। बोर्ड ने 10वीं के पेपर 12 मार्च से 21 मार्च के बीच आयोजित किए थे जबकि 12वीं की परीक्षा 27 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं।

08:07 (IST)06 Jun 2018
WB Madhyamik Result 2018, 2,819 सेंटर्स पर हुए थे एग्जाम

पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10 वीं क्लास की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हुई थी और 21 मार्च तक चली थी। 10वीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने 2,819 परीक्षा केंद्रों बनाए थे। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 11,02,921 छात्रों रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमे 6,21,366 लड़कियां हैं जबकि 4,81,555 लड़के थे।

07:59 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Class 10 results, WBBSE बोर्ड का इतिहास

पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन एक्ट के तहत 1975 में पश्चिम बंगाल बोर्ड की स्थापना की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में 12वीं की शिक्षा को बढ़ावा देना है।

07:56 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Class 10 results, इस बार भाषा के थे 2 पेपर

परीक्षा में छात्रों को भाषा के दो पेपर पहली भाषा और दूसरी भाषा आए थे। पहली भाषाओं में बंगाली, इंग्लिश, गुजराती, हिंदी, आधुनिक तिब्बती, नेपाली, ओड़िया, गुरमुखी (पंजाबी), तेलुगु, तमिल, उर्दू और संथाली शामिल थी। दूसरी भाषा ऊपर की लिस्ट में से ही कोई एक भाषा थी। जैसे अगर बंगाली पहली भाषा हुई तो उसको छोड़कर बाकी कोई भाषा दूसरी भाषा थी।

07:52 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Class 10 results, स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

नतीजे आप स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी देख सकेंगे। यह तरीका भी काफी आसान है। इसके लिए अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से कोई भी रिजल्ट ऐप डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल करके अपना रोल नंबर रजिस्टर कराएं। नतीजे जारी होने पर आपको रिजल्ट अलर्ट मिल जाएगा।

07:41 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Result 2018, SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट आप SMS पर भी देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स – WB10<space>ROLL NUMBER- टाइप कर 56263 पर भेज सकते हैं और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS से रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए चार्ज देना होगा।

07:37 (IST)06 Jun 2018
WBBSE Class 10 results, ये है चेक करने का तरीका

सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘WBBSE Madhyamik results 2018’ या ‘WBBSE 10 results 2018’ का लिंक दिखाई देगा। लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर/सीट नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी भरें। जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।

07:31 (IST)06 Jun 2018
WBBSE 10th Result 2018, यहां देखें ऑनलाइन

नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और आप उन्हें ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए आपको http://www.wbbse.org पर विजिट करना होगा। इसके अलावा http://www.indiaresults.com और http://www.examresults.net पर भी नतीजे देख सकते हैं।

06:56 (IST)06 Jun 2018
9 बजे घोषित होंगे 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज सुबह 9 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। छात्र अपने परिणाम wbbse.org या wbresults.nic.in पर देख सकते हैं।