UPTET 2022 Result, Sarkari Result Updates: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का परिणाम आज घोषित कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार जो UPTET 2021 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। यूपीटीईटी फाइनल आंसर की 2022 को पीडीएफ प्रारूप में अपलोड किया गया है। उम्मीदवार आंसर की 7 से 22 अप्रैल 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे।

परिणाम और आंसर की के लिए छात्रों को लंबा इंतजार करना पड़ा है। लगभग 18 लाख उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बता दे कि ये परिणाम पहले 25 फरवरी 2022 को घोषित होने थे, लेकिन परिणाम समय पर जारी नहीं किया जा सका। राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते बोर्ड ने बाद में नतीजे घोषित करने का फैसला किया था।

Live Updates

Uttar Pradesh UPTET Result 2022 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार लॉग इन पेज पर अपने रोल नंबर, जन्म तिथि आदि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in से यूपीटीईटी परिणाम 2021-22 चेक कर सकेंगे।

17:42 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: स्कोर कार्ड कबतक रहेगा उपलब्ध

यूपीटीईटी 2022 के परिणाम 30 अप्रैल तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इस महीने के बाद लिंक को हटा दिया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

16:45 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट डाउन

यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in अभी भी डाउन है। उम्मीदवार अपने स्कोर चेक नहीं कर पा रहे हैं। यूपीटीईटी 2021 के परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया गया है।

15:56 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: 21.65 लाख अभ्यार्थियों ने किया था रजिस्ट्रेशन

आंकड़ों के अनुसार, 21,65,179 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 12,91,627 अभ्यार्थी प्राथमिक स्तर के लिए और 8,73,552 अभ्यार्थी उच्च प्राथमिक स्तर के लिए थे।

15:30 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: मार्कशीट के लिए करना होगा इंतजार

यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर अभी रिजल्‍ट अपलोड किया जा रहा है, जिसमें थोड़ा समय लगेगा।

15:03 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: यूपीटीईटी 2021 कट-ऑफ

अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

एसटी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

14:46 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: यूपीटीईटी 2021 कट-ऑफ

सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 60-90 प्रतिशत

ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 55-82.5 प्रतिशत

14:27 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: 28% अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक में हुए पास

यूपीटीईटी 2021 में 28 प्रतिशत अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक में सफल हुए हैं। प्राथमिक स्तर पर 4,43,598 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर 2,16,994 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

14:04 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: 38 फीसदी अभ्यर्थी प्राइमरी स्तर में हुए सफल

सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण ने UPTET 2021 का परिणाम घोषित किया। 38 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर पर उत्तीर्ण हुए हैं।

13:54 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2021-22 Live: नहीं खुल रही आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in नहीं खुल रही है। ऐसे में अभ्यर्थी upbasiceduboard.gov.in के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

13:40 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022: इस तारीख को घोषित की गई थी रिजल्ट की डेट

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से 6 अप्रैल को फाइनल आंसर-की और जारी जारी करने की तिथि घोषित की गई थी।

13:24 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: कल जारी हुई थी फाइनल आंसर-की

यूपी टीईटी की फाइनल आंसर-की कल जारी की गई थी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं।

12:58 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result: कुछ ही समय में घोषित होंगे नतीजे

यूपी टीईटी के नतीजों की घोषणा कुछ समय में की जा सकती है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।

12:47 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result Live: हेल्पलाइन नंबर भी किया गया है जारी

अभ्यर्थी यूपी टीईटी से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 0532-2466769, 053-2467504 या uptethelpline@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

12:32 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2021 Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी अपने नतीजे updeled.gov.in और upbasiceduboard.gov.in के जरिए देख सकते हैं।

12:16 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result:साल 2020 में यह था पास प्रतिशत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2020 में 29.74 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने प्राथमिक स्तर और 11.46 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा पास की थी।

11:52 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result Live: किसी भी समय घोषित हो सकता है रिजल्ट

यूपी टीईटी 2021 रिजल्ट की घोषणा आज किसी भी समय हो सकता है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा।

11:39 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2021 Live: दो पेपर की हुई थी परीक्षा

पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक शिक्षक पात्रता के लिए और दूसरा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पात्रता के लिए हुआ था।

11:32 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2021 Live: इसलिए हुई रिजल्ट में देरी

पहले यूपी टीईटी का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाना था, लेकिन राज्य में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण रिजल्ट नहीं जारी किया गया।

11:18 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022: पास अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती के लिए होते हैं योग्य

इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:01 (IST) 8 Apr 2022
UPTET 2022 Live: यह होना चाहिए पासिंग प्रतिशत

सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत,ओबीसी वर्ग के लिए 55 और एससी व एसटी वर्ग के लिए भी 55 फीसदी पासिंग प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

10:42 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Sarkari Result 2022 Live: 2736 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित करीब 2736 केंद्र पर किया गया था।

10:32 (IST) 8 Apr 2022
UPTET 2021 Results Live: किसी भी समय घोषित हो सकता है रिजल्ट

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे आज किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

10:14 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Results 2022 Live How to Check: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

1.आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

2.होम पेज पर दिए गए UPTET Results 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3.यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।

4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. अब उसे चेक करें और डाउनलोड करें।

09:51 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Results Live: पहले 7 साल थी वैधता

पहले टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल थी, जिसे बढ़ाकर अब आजीवन कर दिया गया है।

09:24 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Results 2021 Live: 21 लाख से अधिक ने कराया था पंजीकरण

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराया था। वहीं परीक्षा में करीब 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

09:02 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: इन गलत प्रश्नों के भी मिलेंगे नंबर

कल जारी यूपी टीईटी की फाइनल आंसर-की में 8 प्रश्नों को गलत माना गया है। परीक्षार्थियों को इन सभी प्रश्नों के नंबर मिलेंगे।

08:34 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Results 2021-22 Live: दोपहर में घोषित हो सकता है रिजल्ट

यूपी टीईटी रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर में की जा सकती है। हालांकि समय की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

08:20 (IST) 8 Apr 2022
UPTET 2021 Result Live: पेपर लीक के साथ स्थगित हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन पहले 28 नवंबर 2021 को किया जाना था, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

08:04 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2021 Live: 23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को किया गया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत हुई थी।

07:49 (IST) 8 Apr 2022
UPTET Result 2022 Live: इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

यूपी टीईटी रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जी जाएगी।

UPTET Result 2022 Live: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021के लिए कुल 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें प्राथमिक स्तर के लिए 12,91,627 और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,73,552 शामिल हैं। यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी। शुरुआत में यह परीक्षा 28 नवंबर 2022 को होनी थी जो पेपर लीक होने के कारण स्थगित हो गई।