UPTET Answer Key 2018, UPTET Result 2018 Date: UP Teachers Eligibility Test-2018 (UP-TET) की Answer key जारी कर दी गई है। आंसर की गुरुवार 22 नवंबर को जारी की गई थी। अगर आपने भी यह एग्जाम दिया है तो आप यूपीटेट परीक्षा 2018 की आंसर की Uttar Pradesh Basic Education Board (UPBEB) की वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। 18 नवंबर को यूपीटेट एग्जाम का आयोजन किया गया था। यूपीटेट परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने यानि दिसंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित हो सकता है। अगर आंसर की में कोई आपत्तियां नहीं पाई गई तो समय से इसका रिजल्ट समय पर घोषित हो जाएगा। अगर आपको इसे लेकर कोई आपत्ति है तो 23 नवंबर शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक आपत्ति दर्ज कराने का लिंक शाम 6 बजे के बाद खत्म हो जाएगा।

Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test (UPTET) 2018 की उत्तर कुंजी देखने के लिए upbasiceduboard.gov.in पर जाएं। उत्तर कुंजी जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर आपको UPTET 2018 Answer key का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स सबमिट भरें। ये डिटेल्स भरते ही आप UPTET 2018 Answer key देख सकते हैं। आप चाहें तो आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस साल लगभग 22.77 लाख उम्मीदवार UPTET परीक्षा में शामिल हुए थे। UPTET 2018 परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित हुई थी। परीक्षा दो पालियों में कराई गई थी। पहली पाली में पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षक पदों के उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच आयोजित हुई थी। दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में छठी से आठवीं कक्षा तक के शिक्षक पदों के उम्मीदवार शामिल हुए थे।