UPTET Answer Key 2018: उत्‍तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए हजारों की तादाद में युवा योग्‍यता परीक्षा देते हैं। Uttar Pradesh Basic Education Board आज किसी भी समय UPTET 2018 Answer key जारी कर देगा। बड़ी तादाद में अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब से कुछ ही देर में आप उत्तर कुंजी देख सकेंगे। Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test (UPTET) 2018 की उत्तर कुंजी आप ऑनलाइन देख सकेंगे। UPTET 2018 Answer key चेक करने के लिए आपको UPTET 2018 की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर विजिट करना होगा। चलिए जानते हैं UPTET 2018 Answer key देखने का तरीका। UPTET 2018 Answer key देखने के लिए बताई गई वेबसाइट पर जाएं। उत्तर कुंजी जारी होते ही वेबसाइट के होम पेज पर आपको UPTET 2018 Answer key लिंक दिखेगा। लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स सबमिट करें। डिटेल्स सबमिट करते ही आप UPTET 2018 Answer key देख सकते हैं।

UPTET 2018 Answer keys जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 नवंबर 2018 तक का समय मिलेगा। उम्मीदवारों से आपत्तियां मिलने के बाद UPTET 2018 final answer key जारी की जाएगी। UPTET 2018 final answer key 30 नवंबर 2018 को जारी की जाएगी। बता दें UPTET 2018 की परीक्षा 18 नवंबर को हुई थी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच में हुई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा में पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षक पदों के उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। वहीं दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक के बीच आयोजित हुई थी। इसमें छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक पदों के उम्मीदवार शामिल हुए थे।

राज्य में प्राइमरी और अपर प्राइमरी लेवल का शिक्षक बनने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य है। इस साल लगभग 22.77 लाख उम्मीदवारों ने UPTET के लिए आवेदन किया था। परीक्षा आयोजन कड़ी निगरानी में कराया गया था।