UPTET Admit Card 2019: परीक्षा नियामक प्राधिकारी (Examination Regulatory Authority) उत्तर प्रदेश ने शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी 2019 परीक्षा के लिए आवेदन किया था वह अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आधिकारिक साइट updeled.gov.in पर उपलब्ध है। UPTET 2019 की परीक्षा राज्य में 22 दिसंबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम की शिफ्ट 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। UPTET परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

UPTET Admit Card 2019: जानिए कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

चरण 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।

चरण 2: होम पेज पर दिख रहे UP TET लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

चरण 4: पूछे गए विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

चरण 5:  अब एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

UPTET 2019: एग्जाम पैटर्न
यूपीटीईटी की परीक्षा में दो पेपर होंगे- जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए पेपर-1 आयोजित किया जाएगा और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर-2 आयोजित किया जाएगा। दोनों परीक्षाओं में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न शामिल होंगे। जिसमें चाइल्ड डेलवपमेंट से 30 अंक, लैंग्वेज हिंदी से 30 अंक, इंग्लिश से 30 या जिसका जो विषय उससे 30 अंक, गणित से 30 अंक और पर्यावरण स्टडीज से कुल 30 अंक पूछे जाते हैं। पेपर-1 के लिए गणित और पर्यावरण अध्ययन और पेपर-2 के लिए गणित और विज्ञान या सामाजिक विज्ञान विषय होंगे।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर को बंद कर दी गई थी, जबकि फीस का भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2019 थी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परिणाम 21 जनवरी, 2020 को घोषित किया जाएगा।