UPSC Result 2024 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के अंतिम परिणाम घोषित किए। जो उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना अंतिम परिणाम देख सकते हैं। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अंतिम परिणाम देख सकते हैं। परिणाम दस्तावेज़ में उन उम्मीदवारों के नामों का उल्लेख होगा जिन्हें नियुक्ति के लिए चुना गया है।

UPSC Result 2025 Out: प्रयागराज की Shakti Dubey को मिली ऑल इंडिया Rank 1, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

देश में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी सीएसई में हर साल लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं। परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य समूह ए और बी केंद्रीय सेवाओं जैसे प्रतिष्ठित पदों के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है।

कैटेगरीवाइज कैसा रहा रिजल्ट

बता दें कि सामान्य वर्ग से 115, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) से 35, ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से 59, एससी (अनुसूचित जाति) से 14, एसटी (अनुसूचित जनजाति) से 6, और पीडब्ल्यूबीडी-1 (बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति) से 1, कुल 230 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।

श्रेणी-वार, सफल उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:

सामान्य वर्ग से 335, ओबीसी वर्ग से 318 और एससी वर्ग से 87।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और विभिन्न समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ केंद्रीय सेवाओं में नियुक्तियों के लिए कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, चयन कई श्रेणियों में किया गया है।

दरअसल, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 16 जून को हुई, उसके बाद मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई। अंतिम चरण, साक्षात्कार दौर, 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया गया।

भर्ती प्रक्रिया में तीन प्रमुख चरण शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अंतिम मेरिट सूची तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। 241 अनुशंसित अभ्यर्थियों का चयन फिलहाल औपबंधिक है, जबकि एक अभ्यर्थी का रिजल्ट रोक दिया गया है।

टॉपर्स की लिस्ट

शक्ति दुबे
हर्षिता गोयल
डोंगरे अर्चित पराग
शाह मार्गी चिराग
आकाश गर्ग
कोमल पुनिया
आयुषी बंसल
राज कृष्ण झा
-आदित्य विक्रम अग्रवाल
मयंक त्रिपाठी
एट्टाबॉयिना साई शिवानी