UPSC CSE Prelims Answer Key 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 16 जून को IAS परीक्षा 2024 पूरी कर ली गई है। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र को सामान्य अध्ययन और CSAT सहित दो भागों में विभाजित किया गया था। यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) तीन अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा आयोजित होने के बाद अब आयोग किसी भी वक्त आंसर-की जारी कर सकता है।
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में उपस्थित रहने वाले उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC IAS 2024 प्रीलिम्स आंसर-की को डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी सीएसई (आईएएस) उत्तर कुंजी 2024 कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई (आईएएस) 2024 प्रीलिम्स आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
स्टेप 1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. एग्जाम टैब पर क्लिक करें, जिसमें आपको एक ड्रॉपडाउन लिस्ट दिखाई देगी।
स्टेप 3. अब लिस्ट में दिख रही आंसर-की बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब आंसर की डाउनलोड करने के बटन पर क्लिक करें, इसे डाउनलोड करने के बाद ही आप इस आंसर की को देख सकेंगे।
यूपीएससी 2024 एक्सपेक्टेड कट ऑफ कितनी है ?
यूपीएससी सीएसई (आईएएस) 2024 परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों को यह जान लेना चाहिए कि यूपीएससी प्रीलिम्स को दो सत्रों में आयोजित करता है। यूपीएससी सामान्य अध्ययन पेपर 1 में प्राप्त अंकों को चयन के लिए माना जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के कटऑफ को पार करना होगा।
रिक्तियों की संख्या कितनी है ?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आईएएस 2024 परीक्षा के लिए 1056 रिक्तियों को नोटिफाई किया गया है। हालांकि,इन रिक्तियों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यूपीएससी कट ऑफ एग्जाम होने के बाद जारी होगी उससे पहले आप यहां जान लीजिए पिछले साल कितनी रही थी कटऑफ।
श्रेणी | आईएएस प्रारंभिक परीक्षा कट ऑफ 2023 |
सामान्य | 75.41 |
ईडब्लूएस | 68.02 |
ओबीसी | 74.75 |
एससी | 59.25 |
एसटी | 47.82 |
पीडब्ल्यूबीडी 1 | 40.40 |
पीडब्ल्यूबीडी 2 | 47.13 |
पीडब्ल्यूबीडी 3 | 40.40 |
पीडब्ल्यूबीडी 5 | 33.68 |