संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) के का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल, अनुराग गौतम ने IES परीक्षा में टॉप किया है, जबकि सिनचन स्निग्धा अधिकारी ने ISS परीक्षा में टॉप किया है। प्रत्येक सेवा में चार उम्मीदवार हैं जिनके परिणाम अनंतिम हैं।
Indian Economic Service Exam 2024 Toppers List
— अनुराग गौतम
— मृदुल पंडिता
— अहाना सृष्टि
— रीतिका गुप्ता
— शिवानी चौहान
Indian Statistical Service Exam 2024 Toppers List
— सिनचन स्निग्धा अधिकारी
— बिल्टू माजी
— राजेश कुमार
— जसविंदर पाल सिंह
— पाटिल समीर वसंत
UPSC IES ISS 2024 Result: कब आयोजित हुई थी परीक्षा ?
UPSC भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 21 से 23 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसके बाद दिसंबर में व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार हुए। सरकार द्वारा भरे जाने वाले पदों के लिए बताई गई रिक्तियों की संख्या इस प्रकार है:-
सेवा | सामान्य | ईडब्लूएस | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
भारतीय आर्थिक सेवा | 07 | 02 | 04 | 03 | 02 | 18 |
भारतीय सांख्यिकी सेवा | 16 | 03 | 07 | 05 | 02 | 33 [वर्तमान भर्ती वर्ष के 01 पीडब्लूबीडी-2, 01 पीडब्लूबीडी-3 और 01 पीडब्लूबीडी-4 और 5 (बैकलॉग) शामिल हैं] |
अधिसूचना में उल्लिखित भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा में पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
सेवा | सामान्य | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | एससी | एसटी | कुल |
भारतीय आर्थिक सेवा | 07 [सामान्य मानकों पर 01 ओबीसी शामिल] | 02 | 04 | 03 | 02 | 18 |
भारतीय सांख्यिकी सेवा | 14* [सामान्य मानकों पर 01 ईडब्ल्यूएस और 04 ओबीसी शामिल] | 03 | 07 | 05 | 02 | 31* |
UPSC IES ISS 2024 Result: कब जारी होंगे नियुक्ति पत्र ?
अधिसूचना में उल्लिखित अनुसार, उम्मीदवारों से मूल दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आयोग द्वारा अनंतिम उम्मीदवारों की नियुक्ति की पेशकश का सत्यापन किया जाएगा। अंतिम परिणाम की घोषणा की तारीख से अनंतिमता केवल तीन महीने तक वैध रहेगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यदि उम्मीदवार अपेक्षित दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।