UPSC CSE Result 2023 Date and Time, UPSC Results 2023 At upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2024, मंगलवार को जारी किया जा सकता है। इस बात की संभावना सबसे अधिक है कि नतीजे आज घोषित हो सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी वह रिजल्ट आने के बाद upsc.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित की गई कुल रिक्तियों की संख्या के लिए विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची (UPSC Toppers List 2023) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आएंगे फाइनल नतीजे
बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल 1 फरवरी को जारी किया गया था और 21 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। इसके बाद 28 मई को प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन हुआ। 12 जून को इसका रिजल्ट जारी हुआ। प्रीलिस्म पास करने वाले स्टूडेंट्स ने मेन्स दिया जो कि 15 से 24 सितंबर तक आयोजित किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे। इसके बाद वहां पास हुए स्टूडेंट्स इंटरव्यू प्रक्रिया का हिस्सा बने जो कि 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक चली।
पिछली बार के टॉपर्स
इससे पहले 2022 में यह परीक्षा आयोजित हुई थी तब इशिता किशोर ने टॉप किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया थीं। इसके बाद उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा थीं। वहीं, साल 2021 में टॉपर श्रुति शर्मा थीं, इसके बाद टॉप तीन रैंक में अंकिता अग्रवाल ने एआईआर 2 हासिल किया था और चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने रैंक 3 हासिल की थी।