UPSC Prelims Admit Card 2024 Release Date and Time: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 2024 आज यानी 3 जून, 2024 को किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
UPSC Prelims Admit Card 2024: कहां जारी होगा यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 ?
यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Prelims Admit Card 2024: किन पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा ?
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में सर्विस और पदों की बात करें, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’, भारतीय नागरिक लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा, समूह ‘ए’, भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’ शामिल हैं, जिनके 16 जून, 2024 को आयोजित होने जा रही परीक्षा के माध्यम से भरे जाने की उम्मीद है, इन सेवाओं के लिए पदों की संख्या लगभग 1056 है।
UPSC Prelims Admit Card 2024: एडमिट कार्ड पर जरूर जांचें यह जानकारी
यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यहां बताई गई जानकारी की जांच अपने एडमिट कार्ड पर जरूर करनी चाहिए।
1- उम्मीदवार का नाम
2- उम्मीदवार की फोटो
3- यूपीएससी परीक्षा केंद्र का पता
4- उम्मीदवार का रोल नंबर
UPSC Prelims Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 ?
यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1. उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक नजर आएगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लिंक ओपन होने के बाद यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4. सही जानकारी सबमिट करने के बाद यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड में उपर बताई गई डिटेल्स को चेक करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।