UPSC CSE Mains 2024: यूपीएससी ने सिविल सेवा मेंस 2024 परीक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 20 से 29 सितंबर तक होने वाली है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मेंस एग्जाम 2024 के लिए टाइमटेबल की घोषणा आधिकारिक लिंक पर कर दी है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही यूपीएससी सीएसई के मेन एग्जाम में बैठ सकते हैं। बता दें कि यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 1 जुलाई को घोषित हुआ था। इस परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा पास की थी। बता दें कि इस साल आयोग का लक्ष्य 1,056 रिक्तियों को भरना है, जिसमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए आरक्षित 40 सीटें आरक्षित हैं।
यूपीएससी सीएसई मेन एग्जाम 2024: तारीख और समय
यूपीएससी सीएसई मुख्यपरीक्षा 20 सितंबर को निबंध पेपर के साथ शुरू होगी। 21 सितंबर को सुबह के सत्र में सामान्य अध्ययन पेपर-I और दोपहर में सामान्य अध्ययन पेपर- II होगा। अगले दिन 22 सितंबर को सुबह सामान्य अध्ययन पेपर-III और दोपहर में सामान्य अध्ययन पेपर-IV होगा।
इसके साथ ही 23 सितंबर को भारतीय भाषा और अंग्रेजी का पेपर दोनों क्वालीफाइंग सुबह और दोपहर के सत्र में आयोजित किए जाएंगे। 28 सितंबर को अंतिम परीक्षा में सुबह वैकल्पिक विषय का पेपर-I और दोपहर में वैकल्पिक विषय का पेपर-II शामिल होगा। हर परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह का सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन देख सकते हैं।