UPSC 2024 Final Result: यूपीएससी सीएसई 2024 फाइनल रिजल्ट घोषित हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने देश में पहली रैंक हासिल की है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू वाले दौर में शामिल हुए थे। वे यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर अपनी डिटेल डालकर नतीजे देख सकते हैं।
UPSC द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार इस बार शक्ति दुबे ने टॉप किया है जबकि दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल हैं जिन्होंने ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल की है। तीसरे नंबर पर डोंगरे अर्चित पराग रहे हैं, जिन्होंने यूपीएससी टॉपर्स की लिस्ट में टॉप-3 में जगह बनाई है।
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने लहराया UPSC में परचम, यहां देखें टॉप 10 टॉपर्स के नाम
सफल उम्मीदवारों के लिए शुरू होगी आगे की प्रक्रिया?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आ गया है तो अब इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी रैंक और उपलब्धता के मुताबिक सेवाएं और कैडर्स दिए जाएंगे। इसका निर्णय भारत सरकार की नीतियों के मुताबिक होगा। रिज़ल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनकी भूमिकाएं भी सौंपी जाएंगी।
| रेंक | रोल नंबर | उम्मीदवार | 
| 1 | 240782 | शक्ति दुबे | 
| 2 | 101571 | हर्षिता गोयल | 
| 3 | 867282 | डोंगरे अर्चित पराग | 
| 4 | 108110 | शाह मार्गी चिराग | 
| 5 | 833621 | आकाश गर्ग | 
| 6 | 818290 | कोमल पुनिया | 
| 7 | 6902167 | आयुषी बंसल | 
| 8 | 6613295 | राज कृष्ण झा | 
| 9 | 849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | 
| 10 | 5400180 | मयंक त्रिपाठी | 
| 11 | 8200949 | एट्टाबॉयिना साई शिवानी | 
| 12 | 5809367 | आशी शर्मा | 
| 13 | 5912548 | हेमन्त | 
| 14 | 818331 | अभिषेक वशिष्ठ | 
| 15 | 1010403 | बन्ना वेंकटेश | 
| 16 | 6907627 | माधव अग्रवाल | 
| 17 | 810414 | संस्कृति त्रिवेदी | 
| 18 | 2604936 | सौम्या मिश्रा | 
| 19 | 833456 | विभोर भारद्वाज | 
| 20 | 2200688 | त्रिलोक सिंह | 
| 21 | 859649 | दिव्यांक गुप्ता | 
| 22 | 865358 | रिया सैनी | 
| 23 | 1214507 | बी शिवचंद्रन | 
| 24 | 334811 | आर रंगमंजू | 
| 25 | 1202909 | जी जीई ए एस | 
| 26 | 6618486 | शिवांश सुभाष जगाड़े | 
| 27 | 410502 | रोमिल द्विवेदी | 
| 28 | 7809511 | ऋषभ चौधरी | 
| 29 | 1203512 | सुभाषकार्तिक एस | 
| 30 | 109558 | पंचाल स्मित हसमुखभाई | 
| 31 | 510887 | श्रेया त्यागी | 
| 32 | 1126194 | उत्कर्ष यादव | 
| 33 | 816777 | अल्फ्रेड थॉमस | 
| 34 | 413837 | अभि जैन | 
| 35 | 840850 | श्रेयक गर्ग | 
| 36 | 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव | 
| 37 | 801201 | शोभिका पाठक | 
| 38 | 6319367 | अभिषेक शर्मा | 
| 39 | 1204543 | मोनिका आर | 
| 40 | 3405835 | इरम चौधरी | 
| 41 | 815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर | 
| 42 | 1221566 | पवित्रा पी | 
| 43 | 6616032 | अवधिजा गुप्ता | 
| 44 | 869198 | मुदिता बंसल | 
| 45 | 1907228 | मालविका जी नायर | 
| 46 | 8203187 | रावुला जयसिम्हा रेड्डी | 
| 47 | 1902150 | नंदना जी पी | 
| 48 | 705455 | रितिका रथ | 
| 49 | 4108641 | सौरव सिन्हा | 
| 50 | 823200 | अंकुर त्रिपाठी | 
इंटरव्यू के बाद जल्दी आया है UPSC का रिजल्ट
यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट को लेकर इस बार खास बात यह है कि इंटरव्यू पूरे होने के बाद बहुत जल्दी यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। UPSC से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए आप यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

