UPSC Civil Services Prelims Result 2018: Union Public Service Commission (UPSC) प्री एग्जाम का रिजल्ट आज जारी हो सकता है। आपको बता दें कि हाल ही में UPSC के एक अधिकारी ने बताया था कि रिलज्ट 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट अपना रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल UPSC प्रीलिम्स की परीक्षा 3 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में एक साथ किया गया था। इस बार एग्जाम में 3 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था।

Live Blog

UPSC Civil Services Prelims Result 2018

Highlights

    11:37 (IST)11 Jul 2018
    UPSC इनके लिए कराता है एग्जाम

    यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए एग्जाम आयोजित करता है। यह एग्जाम 3 स्टेज में होता है। प्री, मैन और इंटरव्यू। इस एग्जाम के माध्यम से यूपीएससी आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और अन्य ऑल इंडिया सर्विस के लिए एग्जाम आयोजित कराता है।

    10:48 (IST)11 Jul 2018
    UPSC मैडिकल सर्विस एग्जाम

    संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा कम्प्यूटर बेस्ड कम्बाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सिफ्ट में आयोजित होगी। पहली सिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। वहीं दूसरी सिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

    10:07 (IST)11 Jul 2018
    ये कहा था UPSC के चेयरमैन ने

    यूपीएससी प्रीलिम्स के रिजल्ट का ऐलान यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर किया जाएगा। इससे पहले यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यूपीएससी सोमवार को परिणाम आने की तारीख घोषित कर सकती है, लेकिन नतीजों का ऐलान सोमवार को नहीं किया गया।

    21:28 (IST)10 Jul 2018
    मेन्स परीक्षा का शेड्यूल

    सिविल सेवा - 2018 की मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। 28 सितम्बर को निबंध का प्रश्न पत्र, 29 को सामान्य ज्ञान पहला और सामान्य ज्ञान दूसरा पेपर, 30 को सामान्य ज्ञान तीसरा और सामान्य ज्ञान चौथा का पेपर होगा। 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रखा गया है। 6 अक्टूबर को भारतीय भाषा और 7 अक्टूबर को वैकल्पिक प्रश्न पत्र पहला और वैकल्पिक प्रश्न पत्र दूसरा होगा। परीक्षा में लगभग 15000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    20:35 (IST)10 Jul 2018
    रिजल्ट घोषित होते ही ऐसे करें चेक

    सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। UPSC Prelims Exam Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और सबमिट कर दें। रिजल्ट खुलने पर प्रिंट आउट ले लें।

    20:11 (IST)10 Jul 2018
    थोड़ी देर और करना होगा इंतजार

    यूपीएससी 2018 प्री के नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ सकता है। दरअसल यूपीएससी के अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा था कि शाम 8 बजे तक नतीजों का ऐलान हो सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजों के लिए 10 बजे तक और इंतजार करना पड़ेगा। 

    19:54 (IST)10 Jul 2018
    UPSC की वेबसाइट हुई स्लो

    बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त नतीजों का ऐलान हो सकता है। नतीजों के ऐलान का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। दरअसल यूपएससी की आदिकारिक वेबसाइट बहुत स्लो हो गई है।  

    19:36 (IST)10 Jul 2018
    मेन्स में सिर्फ इन्हें मिलेगा मौका

    यूपीएससी प्रीलिम्स 2018 पास करने वाले कैंडिडेट यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2018 देने के लिए पात्र होंगे जो सितंबर के लिए निर्धारित है। इस साल परीक्षा लगभग 3 लाख कैडिडेट ने एग्जाम दिया था।

    19:11 (IST)10 Jul 2018
    प्री में सफल होने वालों के लिए मेन्स एग्जाम की तारीख

    सिविल सेवा - 2018 की मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। 28 सितम्बर को निबंध का प्रश्न पत्र, 29 को सामान्य ज्ञान पहला और सामान्य ज्ञान दूसरा पेपर, 30 को सामान्य ज्ञान तीसरा और सामान्य ज्ञान चौथा का पेपर होगा। 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रखा गया है। 6 अक्टूबर को भारतीय भाषा और 7 अक्टूबर को वैकल्पिक प्रश्न पत्र पहला और वैकल्पिक प्रश्न पत्र दूसरा होगा। परीक्षा में लगभग 15000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    18:48 (IST)10 Jul 2018
    अपना रिजल्ट ऐसे करें चेक

    सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। UPSC Prelims Exam Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और सबमिट कर दें। रिजल्ट खुलने पर प्रिंट आउट ले लें।

    17:50 (IST)10 Jul 2018
    ये है उम्र की सीमा

    3 लाख से अधिक अभ्यर्थी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा देते हैं। 15 हजार के करीब अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए चुने जाते हैं। 32 साल आयु तक के अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा
    दे सकते हैं।

    17:49 (IST)10 Jul 2018
    ये है मेन एग्जाम का शेड्यूल

    सिविल सेवा - 2018 की मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। 28 सितम्बर को निबंध का प्रश्न पत्र, 29 को सामान्य ज्ञान पहला और सामान्य ज्ञान दूसरा पेपर, 30 को सामान्य ज्ञान तीसरा और सामान्य ज्ञान चौथा का पेपर होगा। 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रखा गया है। 6 अक्टूबर को भारतीय भाषा और 7 अक्टूबर को वैकल्पिक प्रश्न पत्र पहला और वैकल्पिक प्रश्न पत्र दूसरा होगा। परीक्षा में लगभग 15000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    17:33 (IST)10 Jul 2018
    केवल ये कैंडिडेट ही दे सकेंगे एग्जाम

    यूपीएससी प्रीलिम्स 2018 पास करने वाले कैंडिडेट यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2018 देने के लिए पात्र होंगे जो सितंबर के लिए निर्धारित है। इस साल परीक्षा लगभग 3 लाख कैडिडेट ने एग्जाम दिया था।

    17:29 (IST)10 Jul 2018
    upsc.gov.in जारी होगा रिजल्ट

    UPSC का रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 45 दिन में जारी कर दिया जाता है। संभावना है कि इस बार यह रिजल्ट 15 जुलाई को जारी किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पहले रिजल्ट 9 जुलाई को आने की बात कही जा रही थी। इसके बाद आज 10 जुलाई को भी रिजल्ट ऑफिशल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी करने की बात सामने आ रही है।

    17:14 (IST)10 Jul 2018
    73 सेंटर्स पर हुई थी परीक्षा

    3 जून 2018 को देशभर के 73 सेंटर्स में यूपीएससी-प्री परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा दो भागों में हुई थी-पेपर-1 और पेपर-2। हालांकि, मेरिट लिस्ट पेपर-1 से ही तय होती है लेकिन मेन्स के लिए क्वालिफाई करने के लिए पेपर-2 में 66 अंक (33%) पाना जरूरी है।

    16:41 (IST)10 Jul 2018
    ऐसे करें चेक

    सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। UPSC Prelims Exam Result 2018 के लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और सबमिट कर दें। रिजल्ट खुलने पर प्रिंट आउट ले लें।