UPSC Civil Services Main Exam 2018 Admit Card: UPSC की सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा 28 सितंबर 2018 से शुरू होगी। प्रीलिमिनरी परीक्षा के नतीजे 14 जुलाई को जारी कर दिए गए थे। प्रीलिमिनरी परीक्षा क्वॉलिफाई कर चुके उम्मीदवार अब मेन परीक्षा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। एडमिट कार्ड सितंबर 2018 में जारी कर दिए जाएंगे। मेन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। 28.09.2018 को पेपर I, 29.09.2018 को पेपर II और 30.09.2018 को पेपर-IV होगा। ये परीक्षाएं पहले सत्र में ही आयोजित होंगी। वहीं दूसरे सत्र में 29.09.2018 को पेपर-III और 30.09.2018 को पेपर-V होगा।
इसके बाद परीक्षा 6 अक्टूबर 2018 से होंगी। 06.10.2018 को पहले सत्र में पेपर-A (भारतीय भाषा) और दूसरे सत्र में पेपर-B (इंग्लिश) होगा। वहीं 07.10.2018 को पहले सत्र में पेपर-IV (ऑप्शनल पेपर 1) और पेपर-VII (ऑप्शनल पेपर II) होगा। परीक्षा का शेड्यूल तो आपने जान लिया है। चलिए अब जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। एडमिट कार्ड आप upsconline.nic.in और upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकत हैं। होम पेज से “Admit Card” सेक्शन में जाएं। एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट पर “UPSC Civil Services Main Exam 2018 Admit Card” लिंक ऐक्टिव हो जाएगा। लिंक पर क्लिक करें। अपनी डिटेल्स सबमिट करके लॉगइन करें। लॉगइन करने के बाद आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर, प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
UPSC Civil Services 2018 परीक्षाओं के तहत IAS, IPS, IFS और अन्य प्रशासनिक विभागों में भर्ती होगी। UPSC Civil Services 2018 का नोटिफिकेशन फरवरी 2018 में जारी कर दिया गया था। प्रीलिमिनरी परीक्षा 03/06/2018 को हुई थी जिसके नतीजे 14 जुलाई को जारी किए गए थे।