CDS Syllabus: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 09 जनवरी, 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। यूपीएससी ने नोटिफिकेशन के साथ यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं। असल में कैंडिडेट्स कबसे सिलेबस का इंतजार कर रहे थे। इस आर्टिकल में हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे। साथ ही आप यहां अपने सिलेबस के बारे में भी जानकारी हांसिल कर सकते हैं।
सीडीएस परीक्षा 2024
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अनुसार, आईएमए, आईएनए और एएफए में एडमिशन लेने के लिए सीडीएस सिलेबस में अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित शामिल हैं। वहीं ओटीए के लिए सीडीएस सिलेबस में अंग्रेजी भाषा और सामान्य ज्ञान को शामिल किया गया है।
गणित के लिए सीडीएस सिलेबस
गणित में अंकगणित, बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, क्षेत्रमिति और सांख्यिकी शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अंग्रेजी के लिए सीडीएस सिलेबस
आईएमए, आईएनए, एएफए और ओटीए में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अंग्रेजी भाषा का पेपर एक ही पैटर्न का है। इस पेपर के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि कैंडिडेट की अंग्रजी भाषा पर कितनी पकड़ है। उसका अंग्रेजी ग्रामर कैसा है। वह अंग्रेजी भाषा को कितना समझता है। कितना लिख-पढ़ सकता है।
सामान्य ज्ञान के लिए सीडीएस सिलेबस
सामान्य ज्ञान के सिलेबस में करंट अफेयर्स, भारतीय राजनीति, मौलिक अधिकार और निदेशक सिद्धांत, लोकसभा और राज्यसभा, राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री की शक्तियां, संवैधानिक निकाय, भारतीय न्यायपालिका, भारतीय इतिहास, अर्थशास्त्र और सामान्य विज्ञान भौतिकी को शामिल किया गया है।
IMS, INA और AF के लिए सीडीएस एग्जाम पैटर्न
विषय- समय – अधिकतम नंबर
अंग्रेजी- दो घंटे- 100
जीके- दो घंटे- 100
प्रारंभिक गणित- दो घंटे- 100
OTA के लिए सीडीएस एग्जाम पैटर्न
विषय- समय- अधिकतम नंबर
अंग्रेजी- दो घंटे- 100
जीके – दो घंटे- 100