UPPSC PCS Pre Admit Card 2018: UPPSC PSC Admt card 2018, UPPSC PCS (General/Special)/ ACF/ RFO Preliminary Examination 2018, यूपीपीएससी पीएससी के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था वह UPPCS की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPPSC PSC का एग्जाम 18 अक्टूबर को होगा। यह एग्जाम दो पाली में होगा। एग्जाम सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली वाला एग्जाम दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा और 4:30 बजे तक चलेगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर पर अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो और एक फोटो आईडी प्रूफ भी लाना होगा।

UPPSC PSC Admit card 2018, ऐसे करें डाउनलोड
यूपीपीसीएस पीएससी एडमिट कार्ड 2018 डाउलोड करने के लिए कैंडिडेट को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर ही Download PSC (General/Special)/ ACF/ RFO Preliminary Admit card 2018 का लिंक आ रहा होगा। उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर कैंडिडेट को अपनी कुछ डिटेल्स डालनी होंगी। इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर डालना होगा। इसके बाद नीचे ग्रीन कलर में आ रहे डाउनलोड एडमिट कार्ड के बटन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।