UP Board Class 10th, 12th Sarkari Result on Upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज यानी 18 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 4 बजे जारी होगा। जिसके बाद सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए 27,81,654 छात्र और 12वीं के लिए 24,11,035 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। बता दें कि यूपी बोर्ड पर इस बार पाठ्यक्रम में 30% की कटौती की थी लेकिन इसके बावजूद भी परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे गए थे। ऐसे प्रश्नों के लिए छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

Live Updates

UP Board UPMSP 10th 12th Result 2022 Updates: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज, Check UP Board 10th, 12th Result on Upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in 

20:02 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: 70.83 प्रतिशत कैदियों ने पास की परीक्षा

वाराणसी और बरेली की दो केंद्रीय जेलों सहित उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों के कैदियों ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70.83 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

19:15 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: कक्षा 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

पहला स्थान: फतेहपुर की दिव्यांशी 95.4% अंकदूसरा स्थान: प्रयागराज की आशिका यादव 95% अंकतीसरा स्थान: बाराबंकी के योगेश प्रताप 95% अंकचौथा स्थान: फतेहपुर के बालकृष्णन 94.20% अंक

18:48 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: लड़कियों ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में कुल 9,80,543 लड़के और 9,28,706 लड़कियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए 22,37,578 उम्मीदवारों में से कुल 19,92,249 ने इस परीक्षा को पास किया है। 

18:16 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: लड़कियों से अधिक लड़कों ने दी परीक्षा

इस साल 24.10 लाख छात्रों में से कुल 22.37 लाख छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 12.07 लाख लड़के और 10.30 लाख लड़कियां थीं।

17:45 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: दूसरे स्थान पर अंशिका और योगेश

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं में प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह दोनों दूसरे स्थान पर रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों ने 500 में से 475 अंक प्राप्त किए हैं।

17:14 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Class 12th Result 2022 Live: दिव्यांशी ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टाॅप किया है। दिव्यांशी को 95.4 फीसदी नंबर मिले हैं। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों में छात्रों की अपेक्षा छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।

16:41 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result 2022 Class 12 kaise check kare: 12वीं में इतने विद्यार्थी हुए पास

यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 9,80,543 छात्र और 9,28,706 छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। परीक्षा में शामिल हुए 2237578 विद्यार्थियों में से कुल 19,92,249 ने परीक्षा पास की है।बोर्ड ने टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है।

16:28 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP 12 Result 2022 Live: 12वीं में इतने फीसदी हुए पास

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 85.33 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

16:24 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 12 Result 2022 Live: 24 लाख छात्रों का इंजतार खत्म

इस बार यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए 24 लाख छात्रों ने पंजाकरण कराया था, जिन्हें परीक्षा के बाद से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। आज रिजल्ट घोषित होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।

16:08 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 12 Result 2022 Live: रिजल्ट का लिंक एक्टिव

12वीं रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। जल्द ही टाॅपर्स की लिस्ट और पास प्रतिशत जारी किया जाएगा। 1वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

15:49 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP Board 12 Result 2022 Live: कुछ ही समय में घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही समय में घोषित किया जाएगा। साथ ही टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। पिछली बार कोरोना सक्रमण के कारण 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था और टाॅपर्स के नाम की सूची भी नहीं जारी की गई थी।

15:33 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 12 Result 2022 Live: 4 बजे घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जा चुका है। साथ ही 10वीं के टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। वहीं यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

15:18 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 10 Result 2022 Live: टाॅपर्स को इतने मिले नंबर

10वीं में पहले स्थान पर रहने वाले कानपुर के प्रिंस पटेल को 97.67 फीसदी, दूसरा स्थान पाने वाले मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर की किरण कुशवाहा को 97.50 फीसदी और तीसरा स्थान पाने वाले कन्नौज के अनिकेत शर्मा को 97.33 फीसदी नंबर मिले हैं।

14:55 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP 10 Result 2022 Live: यह इस बार का पास परसेंटेज

यूपी बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 88.18 फीसदी विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस बार छात्रों की अपने छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले बार 10वीं में कुल 97.88 फीसदी छात्र- छात्राएं सफल हुई थीं।

14:43 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 10 Result 2022 Live: 25 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिन्हें परीक्षा के बाद से रिजल्ट का इंतजार था, जो आज खत्म हो गया।

14:30 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP Board 10 Result 2022 Live: छात्राओं ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। 10वीं में छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत 91.69 फीसदी और छात्रों का 85.25 फीसदी है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

14:25 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP Board 10 Result 2022 Live: प्रिंस पटेल ने 10वीं में किया टाॅपर

कानपुर प्रिंस पटेल ने यूपी बोर्ड 10वीं में 97.67 फीसदी नंबर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर मुरादाबाद के संस्कृति ठाकुर 97.50 फीसदी के साथ हैं। यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस साल एक बार फिर लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है.

14:11 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 10 Result 2022 Live: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट यूपी के शिक्षा मंत्री और बोर्ड अध्यक्ष ने जारी किया है।

14:06 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 10 Result 2022: रिजल्ट जारी

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है लेकिन हैवी ट्रैफिक होने के कारण रिजल्ट का लिंक अभी नहीं खुल रहा है। जल्द ही रिजल्ट का लिंक ओपन होगा। इसके बाद छात्र अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

14:03 (IST) 18 Jun 2022
up board result 2022 class 10 live: अभी नहीं एक्टिव हुआ है रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक अभी आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं एक्टिव हुआ है। रिजल्ट का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।

13:56 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result 2022 Class 10 Live: दोपहर 2 बजे घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च 2022 से 9 अप्रैल 2022 तक किया गया था। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, और upresults.nic.in पर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

13:53 (IST) 18 Jun 2022
10th result 2022 up board 2022: 12वीं तीनों स्ट्रीम का एक साथ जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। पिछले साल भी 12वीं तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित किए गए थे। इस बार टाॅपर्स सूची भी जारी की जाएगी।

13:46 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result 10th 12th 2022: थोड़ी देर में घोषित होने वाला है 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थोड़ी ही देर में घोषित होने वाली है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्रों को मूल अंक पत्र अपने संंबंधित स्कूल से मिलेंगे।

13:41 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Sarkari Result Live: यह है पिछले साल का पास प्रतिशत

पिछले साल 10वीं में 99.52 प्रतिशत छात्र और 99.55 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं। 16.76 लाख छात्रों और 13.19 लाख छात्राओं सहित कुल 29.96 लाख कक्षा 10 के छात्रों का मूल्यांकन किया गया।

13:26 (IST) 18 Jun 2022
Sarkari Result UP Board Live: दो पालियों में हुई थी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक परीक्षा चली थी। इस बार 12वीं परीक्षा के लिए कुल 24 लाख 11 हजार 35 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

13:13 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP UP Board Result Live:271 केंद्रों पर जांची गई थी काॅपियां

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन काॅपियों का 271 केंद्रों पर किया गया था। मूल्यांकन प्रक्रिया मई 2022 में पूरी कर ली गई थी।

12:52 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result Live: टाॅपर्स को सीएम करेंगे सम्मानित

सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं टाॅपर्स को सम्मानित करें। रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं टाॅपर्स के नामों की सूची भी जारी करेगा। पिछली साल परीक्षा रद्द होने के कारण टाॅपर्स की सूची बोर्ड ने नहीं जारी की थी।

12:35 (IST) 18 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: सीएम ने दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट समय से जारी करने के निर्देश दिए थे,जिसके बाद गुरूवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने रिजल्ट की डेट जारी की।

12:19 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP Board Result 2022 Live: 41 हजार से अधिक हुए थे परीक्षा में अनुपस्थित

इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2022 के लिए कुल 5192689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था,परीक्षा में 4775749 छात्र शामिल हुए थे। वहीं 416940 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। 12वीं परीक्षा में 2250742 उपस्थित और 160293 छात्र अनुपस्थित थे।

12:06 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 12 Result 2022 Live: लीक हुआ था अंग्रेजी का पेपर

यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का पेपर 24 मार्च को लीक हो गया था, अंग्रेजी का पेपर कई जिलों में लीक हुआ था और परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में इस पेपर की परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया था।

UPMSP 10th, 12th Result 2022 Updates: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम अंक पाने वाले छात्रों को अपने नतीजे सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।