उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी भर्ती के लिए होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा क्वॉलिफाई कर चुके उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका। DV/PST Admit Card डाउनलोड करने के लिए विजिट करें UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर। वेबसाइट के होम पेज पर “सूचना/विज्ञप्ति आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पी0ए0सी0 के पदों पर सीधी भर्ती-2018 में अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक।” पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद नया वेब पेज खुलेगा। यहां से “Click here for Result Generation/परीक्षा परिणाम हेतु यहाँ क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड सबमिट कर लॉगइन कर सकते हैं। लॉगइन करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही रिजल्ट भी देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने सामान्य, अन्य पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए थे। कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 225.03288 मार्क्स; अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 216.74240 मार्क्स; अनुसूचित जाति के लिए 187.99655 मार्क्स और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 153.31172 मार्क्स है।
Sarkari Naukri-Result 2018 LIVE Updates
वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 60.00000 मार्क्स; भूतपूर्व सैनिक के लिए 67.43382 मार्क्स; महिला (सिर्फ आरक्षी नागरिक पुलिस) के लिए 199.50000 मार्क्स और होमगार्ड्स उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 60.00000 मार्क्स है। योग्यता के आधार पर 1.5 गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शरीरिक मानक परीक्षण हेतु बुलाया जा रहा है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पी0ए0सी0 के पदों पर सीधी भर्ती-2018 की लिखित परीक्षा 18, 19 जून और 25, 26 अक्टूबर 2018 को आयोजित हुई थी। परीक्षा 16 जिलों में 482 केंद्रों में हुई थी।

