उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का परीक्षा परिणाम (रिजल्ट( जारी करेगा। इस साल बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले करीब 54 लाख स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक परिणाम की घोषणा 20 अप्रैल के बाद कभी भी की जा सकती है। जिन बच्चों ने इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।

UP Board 10th 12th Result 2025 Marksheet Roll Number Wise Download Link

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस दौरान यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं।

UP Board 10th and 12th Result 2025 LIVE Update Here

यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाता तो उसे फेल माना जाता है।

Live Updates
08:36 (IST) 16 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: इतने लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या इस साल 54.38 लाख है, जो पिछले साल से थोड़ी कम है।

20:57 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर किसी भी समय जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि परिणाम 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।

19:59 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: जारी होने के बाद कहां देखें ऑनलाइन परिणाम

बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in या http://www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

19:16 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Exam Result 2025 Live: परिणाम को लेकर क्या है लेटेस्ट जानकारी

यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर किसी भी तौर पर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

18:43 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Exam Result 2025 Live: रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे करें चेक?

यूपी बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट अगले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1.यूपीएमएसपी परिणाम की आधिकारिक साइट upresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवश्यक लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपका परिमाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल कर रखें।

17:28 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: आज परिणाम जारी होने को लेकर फर्जी खबर, जानिए सच्चाई

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आज यानी 15 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की खबरों का खंडन कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 15 अप्रैल को बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं करेगा।

16:18 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट

यूपी बोर्ड ने नोटिस में रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने नोटिस में रिजल्ट की वेबसाइट के बारे में लिखा, “माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in या http://www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध करायी जाएगी।

15:32 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

यूपी बोर्ड सूत्रों से मिली लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम को फाइनल कर लिया है और ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 अंतिम अंकों को अपलोड किया जा रहा है, जिसके चलते वेबसाइट थोड़ी स्लो हो गई है।

14:08 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी किए जाने के बाद, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए छात्र बहुत आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड रिजल्ट कब होगा जारी ? रोल नंबर से ऐसे चेक करें UPMSP इंटर और हाईस्कूल परिणाम
13:28 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: नोटिफिकेशन में क्या मिलेगी डिटेल

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट जारी करने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी दी जाएगी।

12:12 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बोर्ड द्वारा नतीजों को जारी करने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और नतीजों के नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे अधिकारियों के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

11:03 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: जनसत्ता पर भी मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद, छात्र Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए बिना यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाए अपने नतीजों को बहुत आसानी से देख सकेंगे।

10:38 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: कैसे देख सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम ?

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, यहां दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस से रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

स्टेप 1.यूपीएमएसपी परिणाम की आधिकारिक साइट upresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. आवश्यक लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4. सही जानकारी दर्ज करने के बाद आपका परिमाम स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 5. परिणाम की जांच करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल कर रखें।

09:58 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE:कब और कितने छात्रों ने दी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा ?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से 2025 में आयोजित की गई 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में इस साल 54.38 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है।

09:19 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: क्या अलग अलग जारी होंगे 10वीं, 12वीं के परिणाम ?

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर चल रही खबरों में एक खबर यह भी थी कि, 10वीं, 12वीं के नतीजों को अलग अलग जारी किया जाएगा। लेकिन बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट 2025 को एक साथ जारी किया जाएगा।

08:30 (IST) 15 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड सचिव ने किया फर्जी खबरों का खंडन

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने आज यानी 15 अप्रैल को यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने की खबरों का खंडन कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 15 अप्रैल को बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं करेगा।

19:49 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर किसी भी समय जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि परिणाम 20 अप्रैल के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।

18:24 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, “माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in या http://www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध करायी जाएगी।

17:42 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजों को जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने लॉगिन डिटेल के जरिए परिणामों को देखने के साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे।

17:35 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट एक बार में ऐसे देखें

एक बार में अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपना रोल नंबर भरकर जमा करें। रोल नंबर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें। गलत रोल नंबर दर्ज करने से परिणाम गलत हो सकता है।

16:34 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी किया बयान

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सोशल मीडिया और कई मीडिया संस्थानों द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीखों को लेकर चलाई जा रही खबरों का खंडन करते हुए बयान जारी किया है कि यूपी बोर्ड 15 अप्रैल को किसी भी कक्षा के परिणाम जारी नहीं करेगा।

15:44 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: टॉपर्स पर होगी पुरस्कारों की बारिश

उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम 2025 को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक लैपटॉप और अन्य सामान दिए जाएंगे। हालांकि यूपी बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

14:40 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड का रिजल्ट एक बार में ऐसे देखें

एक बार में अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपना रोल नंबर भरकर जमा करें। रोल नंबर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लें। गलत रोल नंबर दर्ज करने से परिणाम गलत हो सकता है।

13:31 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: किसी भी वक्त जारी हो सकता है परिणाम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि रिजल्ट के लिए नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

12:45 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बोर्ड द्वारा नतीजों को जारी करने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और नतीजों के नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे अधिकारियों के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

12:25 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: कैसे और कहां देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 ?

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां बताई जा रही तीन वेबसाइटों में से किसी पर भी जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं, परिणाम जानने की प्रक्रिया इस प्रकार है।

स्टेप 1. सबसे पहले इन तीन आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in या result.upmsp.edu.in में से किसी एक पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर आने के बाद यूपी बोर्ड कक्षा 10 या कक्षा 12 परिणाम लिंक, जो जानना चाहते हैं उसे खोलें।

स्टेप 3. रिजल्ट लिंक ओपन करने के बाद उसमें अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर/हॉल टिकट नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।

स्टेप 4. डिटेल सबमिट करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल सकते हैं।

12:00 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड सूत्रों की तरफ से मिली सूचना के अनुसार, बोर्ड ने 54.38 लाख लाख छात्रों द्वारा दी गई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है।

11:40 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: छात्रों को सलाह

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वह बोर्ड परीक्षा के अंक बढ़वाने या पास करवाने का लालच देने वाले साइबर ठगों से दूर रहें और अगर कोई व्यक्ति ऐसा दावा करता है, तो तुरंत बोर्ड अधिकारियों से संपर्क कर उसकी शिकायत करें।

11:24 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट

यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि, "माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उचित समय पर परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in या http://www.upmspresults.nic.in पर उपलब्ध करायी जाएगी।

10:45 (IST) 14 Apr 2025
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड सचिव ने दिया बड़ा अपडेट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के 15 अप्रैल को होने की सोशल मीडिया सहित कई संस्थानों की वेबसाइट पर चल रही भ्रामक खबरों पर उत्तर प्रदेश बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बयान जारी किया है, जिसमें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की तारीखों का खंडन किया गया है।