UPMSP UP Board 10th Result 2022 on upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in, Sarkari Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट 18 जून को दोपहर 2:00 बजे घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 88.18% दर्ज किया गया है। वहीं, कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67% अंकों के साथ पहला और मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा 24 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 27,81,654 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, पिछले साल देशभर में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसकी जगह छात्रों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर घोषित हुआ था।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और डीजी लॉकर पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट एसएमएस पर चेक करने के लिए छात्रों को UP10(स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

Live Updates

UP Board UPMSP 10th Result 2022: यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट आज 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर घोषित कर दिया गया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे।

12:30 (IST) 18 Jun 2022
UP Board 10th Result 2022 at upmsp.edu.in LIVE: यहां मिलेगा 10वीं का रोल नंबर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं के छात्रों के लिए रोल नंबर चेक करने का एक पोर्टल एक्टिवेट कर दिया है। इसके अलावा सभी स्कूलों को रोल कार्ड लिस्ट भी भेज दी गई है। छात्र संबंधित स्कूल से भी अपना रोल नंबर पता कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं एग्जाम के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड में भी छात्रों का रोल नंबर दिया गया है।

12:22 (IST) 18 Jun 2022
upmsp.edu.in, UP Board 10th Board 10th Result 2022 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉपर्स की भी होगी घोषणा

उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की भी घोषणा की जाएगी। बता दें कि पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट कर दिया गया था।

12:18 (IST) 18 Jun 2022
Uttar Pradesh Board 10th Result 2022 LIVE: बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं का रिजल्ट 2 बजे और 12वीं का रिजल्ट 4 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट फीडबैक और सजेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

1800-180-5310

1800-180-5312

1800-180-6607

1800-180-6608

12:07 (IST) 18 Jun 2022
UP Board UPMSP 10th Result 2022 LIVE: 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। इससे कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए बैठना होगा। इस परीक्षा की तारीख यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद बताई जाएगी।

12:01 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP UP Board 10th Result 2022 LIVE: एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं का रिजल्ट 2 बजे जारी होगा। यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को UP10(स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

11:51 (IST) 18 Jun 2022
UPMSP 10th Result 2022 LIVE: यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट आज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं का रिजल्ट आज यानी 18 जून को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट का इंतजार लाखों छात्र लंबे समय से कर रहे थे।

UP Board Highschool Result 2022: साल 2021 में 10वीं का पास प्रतिशत 99.53% और साल 2020 में 83% दर्ज किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को 33 फ़ीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।