UP Board Result 2022- यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के परिणाम जल्द जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जून के आसपास बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड की तरफ से तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि यूपी बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर यूपी 10वीं, 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के परिणाम एक ही दिन घोषित कर सकता है।

Live Updates

Up Board 10th 12th result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से यूपी बोर्ड के परिणाम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के चेक कर सकते हैं।

22:01 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: 2021 का उत्तीर्ण प्रतिशत

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं 2021 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.88 प्रतिशत था। परीक्षा के लिए कुल 26,10,247 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.40 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.47 प्रतिशत रहा।

21:12 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कक्षा 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए सभी विषय में छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक चाहिए।

20:31 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: इतने छात्रों ने दी परीक्षा

कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड के लिए कुल 51,92,689 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 47,75,749 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

20:04 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: फर्जी मैसेज से सावधान

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा के संबंध में फर्जी एसएमएस प्रसारित किया गया था, लेकिन बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों को इश तरह के संदेशों पर विश्वास नहीं करने की सलह दी है

19:09 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार

यूपी बोर्ड के करीब 47 लाख छात्र अपने 10वीं और 12वीं के नतीजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा।

18:32 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: छात्रों को मिलेगा बोनस अंक

कक्षा 10वीं के छात्रों को एक विषय यानी सामाजिक विज्ञान में बोनस अंक दिया जाएगा, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों को हिंदी और गणित के पेपर में बोनस अंक मिलेंगे।

18:00 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: दोबारा आयोजित हुई थी परीक्षा

करीब 1 लाख छात्र किसी कारणवश इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। यूपी बोर्ड ने इन छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक राज्य भर में व्यावहारिक परीक्षा फिर से आयोजित की थी।

17:37 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: इन वेबसाइट पर चेक करें परिणाम

छात्र यूपीएमएसपी की इन वेबसाइट के माध्यम से 10वीं और 12वीं का अपना परिणाम चेक कर सकते हैं :-

– upmsp.edu.in

– upresults.nic.in

– results.upmsp.edu.in

16:59 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: एडमिट कार्ड

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के छात्र अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे।

16:31 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: कब हुई थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

16:02 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: परिणाम की संभावित तिथि

अभी तक परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि 15 जून है। किसी भी बदलाव के बारे में उत्तर प्रदेश बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए छात्रों को सूचित किया जाएगा।

15:35 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: आधिकारिक अधिसूचना

उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा से दो दिन पहले तिथि और समय घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

15:16 (IST) 10 Jun 2022
UP Board Result 2022 Live: फेक न्यूज से सावधान

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता को परिणाम के संबंध में फर्जी खबरों से सतर्क रहने की सलाह दी है। छात्र 10वीं और 12वीं के परिणाम से संबंधित ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइटों पर नज़र रखें।

Up Board 10th 12th result 2022: यूपीएमएसपी ने 24 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 10वीं की परीक्षाएं और 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 47 लाख से अधिक उपस्थित हुए है।