UP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link at upmsp.edu.in, upresults.nic.in: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज यानी 20 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा। नतीजों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा और परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in, upmspresult.in, upmsp.edu.in पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Marks Here
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा 10वीं,12वीं की वार्षिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक किया गया था और इन परीक्षाओं में 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। वार्षिक परीक्षा के सफल आयोजन के बाद बोर्ड ने रिकॉर्ड 12 दिनों के अंदर कॉपियों की जांच का काम पूरा कर लिया है। अब टॉपर्स की वेरिफिकेशन और उनके इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले छात्र यहां जान लीजिए UP Board Result 2024 से जुड़ी हर खबर की LIVE UPDATE
2023 में उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं में टॉपर करने वाले छात्रों की डिटेल इस प्रकार है।
रैंक 1: शुभ छपरा 97.80%
रैंक 2: सौरभ गंगवार, अनामिका 97.20%
रैंक 3: प्रियांशु उपाध्याय, खुशी, सुप्रिया, सिद्धार्थ नगर 97%
रैंक 1: प्रियांशी सोनी 98.33%
रैंक 2: कुशाग्र पांडे, मिश्कात नूर 97.83%
रैंक 3: कृष्णा झा, अर्पित गंगवार और श्रेयशी सिंह 97.67%
यूपी बोर्ड 2023 में कक्षा 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.64% था जबकि 93.34% लड़कियों ने कक्षा 10वीं 2023 बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83% था, हालाँकि केवल 69.34% लड़के ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
