UP Board 10th, 12th Registration 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 25 अगस्त 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इससे पहले 10 अगस्त 2022 के बाद प्रति विद्यार्थी 100 रूपए विलंब शुल्क के साथ एग्जाम फीस चालान के जरिए जमा करने की लास्ट डेट 16 अगस्त थी, जिसे अब 25 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

वहीं बोर्ड की ओर से10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2022 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 तक होगी।

इस साल 10वीं में 88.18 और 12वीं में 85.33 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। नतीजे 18 जून 2022 को घोषित किए गए थे। बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 10वीं और 12वीं के 52 लाख के करीब विद्यार्थी ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा कोरोना सुरक्षा दिशा-निर्देश के तहत केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई थी।

वहीं पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था और नतीजे आंतरित मल्यांकन के जरिए घोषित किया गया था। साथ ही टाॅपर लिस्ट भी नहीं जारी की गई थी।