UP B.Ed Entrance Examination Result 2022: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट (Sarkari Result 2022) घोषित कर दिया गया है। नतीजे आधिकाारिक वेबसाइट upbed2022.in पर घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने नतीजे कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2022 को किया गया था।

रिजल्ट के साथ टाॅपर की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। रागिनी यादव ने टाॅप किया है। उन्हें 359.666 नंबर मिले हैं। प्रथम प्रश्न पत्र में हिन्दी भाषा का चयन कर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 545046 और अंग्रेजी भाषा में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 70556 थी।

प्रवेश परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र में सम्मिलित पुरूष अभ्यर्थियों की कुल संख्या 269992 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 345609 थी, जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र में सम्मिलित पुरूष अभ्यर्थियों की कुल संख्या 270052 और महिला अभ्यर्थियों की संख्या 345726 थी, जबकि एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हुआ था।

परीक्षा प्रदेश में निर्धारित 1400 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को राज्य से सरकारी और निजी संस्थानों में बीएड में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में 92.26 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 15 मई 2022 तक चली थी।वहीं लेट फीस के साथ 20 मई 2022 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। वहीं आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई थी।

वहीं सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क और एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था।

How to Check UP B.Ed Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए B.Ed Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिटं निकाल लें।