UIIC AO Result 2024 Declared at uiic.co.in: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई UIIC AO written exam Result 2024 घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जर्नलिस्ट और विशेषज्ञ) लिखित परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, वह आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के जरिए भी उम्मीदवार नतीजों की जांच कर सकते हैं।
UIIC AO Result 2024: कैसे देखें परिणाम ?
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जर्नलिस्ट और विशेषज्ञ) लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार, नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Direct Link to Check UIIC AO written exam Result 2024
स्टेप 1. UIIC की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पेज पर उपलब्ध लिखित परीक्षा के लिए UIIC AO परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4. रोल नंबर के साथ एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
स्टेप 5. फाइल को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
UIIC AO Result 2024: लिखित परीक्षा के बाद क्या है प्रक्रिया ?
प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जर्नलिस्ट और विशेषज्ञ) लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए योग्य माना जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा।
UIIC AO Result 2024: कब जारी होंगे इंटरव्यू के कॉल लैटर ?
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरण साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कॉल लैटर 20 फरवरी को जारी किए जाएंगे, जिसे 20 फरवरी से पहले आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा यहां भी कॉल लैटर डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया जाएगा।
UIIC AO Result 2024: साक्षात्कार के लिए दिशा-निर्देश
प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I (जर्नलिस्ट और विशेषज्ञ) पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कॉल लैटर में बताए गए सभी दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करनी होंगी।