UGC NET Result 2018 Marks: CBSE ने UGC NET 2018 परीक्षा के मार्क्स जारी कर दिए हैं। सभी परीक्षार्थी अब अपने स्कोर्स देख सकते हैं। मार्क्स देखने के लिए आपको cbsenet.nic.in पर विजिट करना होगा। UGC NET exam 8 जुलाई 2018 को आयोजित हुआ था। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के पात्र हैं। इस साल परीक्षा में तीन की जगह दो पेपर थे, पेपर 1 और पेपर 2। UGC NET exam July 2018 के लिए लगभग 11,48,235 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 84 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन लगभग 91 शहरों में कराया गया था। चलिए जानते हैं कैसे उम्मीदवार अपने मार्क्स देख सकते हैं। परीक्षार्थी अपने स्कोर्स cbsenet.nic.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Result’ लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। अपना एप्लिकेशन नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें। ये डिटेल्स सबमिट करते ही आप अपने स्कोर्स देख सकते हैं। बता दें UGC NET 2018 की उत्तर कुंजी 24 जुलाई को और नतीजे 31 जुलाई 2018 को घोषित हुए थे। जुलाई की परीक्षा में कुल 55,872 उम्मीदवार सफल हुए। जानकारी के लिए आपको बता दें आगामी NET परीक्षा का आयोजन CBSE नहीं बल्कि National Testing Agency यानी NTA कराएगा। UGC NET दिसंबर का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी हो चुका है। UGC NET December 2018 Exam के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस 1 से 30 सितंबर 2018 तक चलेगा। परीक्षाएं 2 से 16 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित होंगी और नतीजे जनवरी 2019 में जारी कर दिए जाएंगे। आगामी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए https://nta.ac.in/ पर विजिट करना होगा।

NTA कराएगा UGC NET परीक्षा का आयोजन: NET, NEET, JEE (Mains) जैसी परीक्षाएं कराने का काम अब National Testing Agency यानी NTA के जिम्मे होगा। NET साल में दो बार होता है। NTA भी साल में दो बार इस परीक्षा का आयोजन कराएगी। देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला पाने के लिए UGC NET परीक्षा क्वॉलिफाई करना अनिवार्य है। NTA द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं कम्प्यूटर बेस्ड होंगी।