UGC NET June Result 2019 Date: UGC NET जून 2019 परीक्षा के रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ntanet.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के रिजल्ट 15 जुलाई 2019 को घोषित किए जाएंगे। UGC NET जून 2019 परीक्षा 20 जून से शुरू हुई थी और 28 जून 2019 को समाप्त होने जा रही है। देखें इस बार की परीक्षा की खास बातें-
1. पेपर- I और पेपर- II दोनों सत्रों में ऑनलाइन मोड में दोनों पेपर्स के बीच कोई ब्रेक नहीं था।
2. उम्मीदवार पेपर -1 से पेपर -2 तक 3 घंटे में स्विच कर सकते हैं।
3. पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई अलग समय अलॉट नहीं था ।
4. गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किेंग नहीं होगी।
5. सभी प्रश्न होते हैं कम्पलसरी।
6. पेपर- I और पेपर- II दोनों में अंग्रेजी और हिंदी दोनो भाषाओं में सवाल पुछे जाते हैं।
NTA UGC NET जून 2019 परीक्षा में दो पेपर शामिल थे, अर्थात, पेपर 1 और 2। हालांकि, इस बार दोनों पेपर तीन घंटे के सिंगल सेशन में आयोजित किए गए थे, जिसमें पेपर 1 और 2 को अलग-अलग समय अलॉट नहीं किया गया था। इससे पहले पेपर -1 और 2 को दो सत्रों में उनके बीच 30 मिनट के ब्रेक के साथ अलग-अलग आयोजित किया जाता था।