UGC NET Admit Card December 2019 @www.ntanet.nic.in: NTA, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET के दिसंबर में होने वाले एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। अगर किसी कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो वह सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच 0120-6895200 नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। NTA इस तरह की समस्या का समाधान केवल 9 से 16 नवंबर के बीच ही करेगा।
इस बार CSIR NET और UGC NET एग्जाम के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है। इसमें UGC NET के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 10 लाख और CSIR NET के लिए अप्लाई करने वालों की संख्या 3 लाख से ज्यादा है। NTA UGC NET के एग्जाम को 2 दिसंबर से 6 दिसंबर तक कराएगी। वहीं CSIR NET का एग्जाम 15 दिसंबर को होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
– सबसे पहले परीक्षार्थी ntanet.nic.in पर जाएं।
– वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए 2 ऑप्शन दिए गए होंगे।
– पहले ऑप्शन में आप अपनी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
– दूसरे ऑप्शन में आप अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
UGC NET Admit Card December 2019 LIVE Updates
परीक्षा के लिए आवेदकों को कुल 180 मिनट का समय मिलेगा। दो पेपर्स के बीच में कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। UGC NET दिसंबर 2019 का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। आपको बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सफल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्य माने जाएंगे।