UGC NET Admit Card 2024 Kab Hoga Jari: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एनटीए ने पहले ही विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों को कवर करेंगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा से कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले एग्जाम सिटी स्लिप की जानकारी भी जारी कर दी जाएगी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। एडमिट कार्ड के साथ ही हाल टिकट जारी होगी, इसके बिना कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।

UGC NET 2024 Examination Subject Wise Schedule Direct Link Here

क्या है आधिकारिक डायरेक्ट लिंक-

एडमिट कार्ड जारी करेगी। जारी होने पर उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले, एजेंसी यूजीसी नेट अगस्त परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी।

परीक्षा सिटी स्लिप में उस जगह का नाम लिखा होगा जहां उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, समय और अन्य विवरण प्रवेश पत्र पर शेयर किए जाएंगे। परीक्षा से पहले एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर 2024 जून सत्र के लिए शेड्यूल जारी किया। यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप भी जल्द जारी होगी। सिटी स्लिप पहले जारी की जाएगी और उसके कुछ दिन बाद एडमिट कार्ड जारी होंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड-

सबसे पहले आधिकारिक लिंक ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

अगस्त-सितंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।

अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए इसे सबमिट करें।

इसे डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत है?

आवेदन संख्या
जन्म की तारीख।

इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. सामने आए ब्लैंक फील्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

स्टेप 4. स्क्रीन पर दिखाए अनुसार ओटीपी भरें।

स्टेप 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6. स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी, उसकी जांच करके डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर रखें।