UGC NET 2024 admit card download: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही जारी किया जा सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक पर जारी करेगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा। संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा के पहले ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहिए। लेटेस्ट जानकारी के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन पर कड़ी नजर रखनी होगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखना चाहिए। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और जनसत्ता एजुकेशन पर कड़ी नजर रखें। ध्यान दें कि हॉल टिकट समय पर डाउनलोड करें। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया वे अपने हॉल टिकट का इंतजार कर रहे हैं।
माना जा रही है कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 15 अगस्त के आस-पास जारी किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी दे रहे हैं। बता दें कि एनटीए ने पहले ही विषय-वार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 83 विषयों को कवर करेंगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं।
ये है आधिकारिक डायरेक्ट लिंक-
एडमिट कार्ड जारी करेगी। जारी होने पर उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले, एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगी।
परीक्षा सिटी स्लिप में उस जगह का नाम लिखा होगा जहां उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, समय और अन्य विवरण प्रवेश पत्र पर शेयर किए जाएंगे। परीक्षा से पहले एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर 2024 जून सत्र के लिए शेड्यूल जारी किया। यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप भी जल्द जारी होगी। सिटी स्लिप पहले जारी की जाएगी और उसके कुछ दिन बाद एडमिट कार्ड जारी होंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप इन स्टेप से करें डाउनलोड-
सबसे पहले आधिकारिक लिंक ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
अगस्त-सितंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए लिंक खोलें।
अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने के लिए इसे सबमिट करें।
इसे डाउनलोड करने के लिए किन लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत है?
आवेदन संख्या
जन्म की तारीख।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होम पेज पर मौजूद UGC NET सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. सामने आए ब्लैंक फील्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर दिखाए अनुसार ओटीपी भरें।
स्टेप 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6. स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी, इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।