UGC NET Admit Card 2018, CBSE UGC NET July Admit Card 2018, http://www.cbsenet.nic.in: CBSE ने UGC National Eligibility Test (NET) के एडमिट कार्ड जार कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इसके लिए अप्लाई किया था, वह अपना एडमिट कार्ड CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in से डाउलोड कर सकते हैं। एग्जाम 8 जुलाई 2018 को होगा। इस एग्जाम को क्वालिफाई करने के बाद कैंडिटेड जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चुने जाएंगे। इन्हीं में से असिसटेंट प्रोफसर के लिए भी चुने जाते हैं। इस साल आयु सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले अधिकतम आयु सीमा 28 साल थी इस बार इसे बढ़ाकर 30 साल कर दिया गया है।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड: सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं। अब यहां आपको Login for Admit Card and Image Correction – NET July 2018 लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुल जाएगा। अब यहां अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर पाएंगे। साथ ही इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
UGC NET 2018: पेपर पेटर्न की बात करें तो इस साल 3 पेपर की जगह केवल 2 ही पेपर होंगे। पेपर 1 और पेपर 2।पेपर 1, 100 नंबर का होगा। इसमें 50 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। यह जरूर करने होंगे। हर सवाल 2 नंबर का होगा, यह आपकी टीचिंग और रिसर्च योग्यता का परीक्षण करेंगे।
पेपर 2, में 100 सवाल होंगे, हर सवाल 2 नंबर का होगा। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। यह सवाल उस विषय से जुड़े होंगे जिसको कैंडिडेट ने सिलेक्ट किया है।

