National Testing Agency (NTA), असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए UGC NET परीक्षा 9 से 23 दिसंबर 2018 के बीच आयोजित कराएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर 2018 तक चलेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं परीक्षाओं के बारे में। UGC NET में दो पेपर होंगे। पेपर I और पेपर II, दोनों ही कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होंगे। पेपर I, 100 मार्क्स के लिए होगा। इसमें 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच आयोजित होगी। चलिए अब जानते हैं पेपर II के बारे में।
UGC NET पेपर II, 200 मार्क्स के लिए होगा। इसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य होगा। इसकी परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1 बजे बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3.30 से 5.30 बजे तक चलेगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। हालांकि आवेदन शुल्क आप 1 अक्टूबर 2018 तक भर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन- आवेदन करने के लिए लॉगइन करें nta.ac.in पर। होम पेज पर मौजूद क्विक लिंक सेक्शन में से UGC-NET के लिंक पर क्लिक करें। नया वेबपेज खुलेगा। यह UGC – NET DECEMBER 2018 का NTA पेज होगा। यहां से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए “Fill Application Form” के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फॉलो करें। आवेदन करने से पहले “Information Bulletin” बुलेटिन जरूर पढ़ें।
Test Practice Centers- NTA स्टूडेंट्स को Test Practice Centers की सुविधा भी मुहैया कराएगा। Test Practice Centers पर स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। NTA के नोटिफिकेशन के मुताबिक 2,697 टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर्स पर ट्रेनिंग दी जाएगी। ये प्रैक्टिस सेंटर्स कम्प्यूटर्स से लैस स्कूल्स/इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए जाएंगे। प्रैक्टिस सेंटर्स पर ट्रेंनिंग हर शनिवार/रविवार को दी जाएगी। यह सुविधा बिलकुल मुफ्त है। Test Practice Centers कें लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी है।

